scriptlove marriage के बाद प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर लडक़ी से किया ये गंदा काम | love marriage me dhoka, Marriage Cheat Against girl | Patrika News

love marriage के बाद प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर लडक़ी से किया ये गंदा काम

locationजबलपुरPublished: Aug 14, 2019 03:43:47 pm

Submitted by:

Lalit kostha

लव मैरिज के फायदेलव मैरिज से लडक़ी को होने वाले नुकसानलव मैरिज कैसे करते हैंलव मैरिज में धोखा कैसे मिलता हैलव मैरिज किस लडक़े से करना चाहिए

love marriage

love marriage

जबलपुर। लव मैरिज love marriage के बाद लडक़ी ने एक सुखी दाम्पत्य जीवन का सपना सजाया था, लेकिन हकीकत सामने आने पर उसका जीवन नर्क बन गया। अब वह लव मैरिज love marriage करके पछता रही है। पति ने पहले तो उसे बहला फुसलाकर अच्छे से रखा, फिर उसके परिवार वालों को भी अपनी मीठी बातों में फंसा लिया। जब सबकुछ ठीक चलने लगा तो प्रेमी love marriage से पति बना युवक अपना असली रंग दिखाने लगा। उसने मां, भाई भाभी के कहने पर प्रेमिका से पत्नी बनी नेहा के साथ बात बात पर मारपीट करने लगा। साथ ही दहेज लाने की डिमांड करने लगा। नेहा के विरोध करने पर पूरा परिवार उसके साथ अभद्रता करने लगा। जान से मारने की धमकी के बाद नेहा पुलिस की शरण में पहुंची है।

प्रताडित करने वाले आरोपी पति, सास, देवर, जेठ एवं जेठानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

नेहा दरे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्वारीघाट ने ग्वारीघाट पुलिस को बताया कि उसने 6 वर्ष पूर्व सौरभ दरे से प्रेम विवाह love marriage किया था। पिछले 1 वर्ष से सास शशि, देवर वैभव, जेठ गौरव एवं जेठानी निशा दहेज की मांग करते हैं। मांग पूरी न करने पर सभी उसके पति को भडका कर उसे पिटवाते है। मंगलवार शाम 7:30 बजे दहेज की मांग करते हुए पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर गला दबा रहा था, तब आसपास के लोगो ने आकर उसे बचाया है। वह आये दिन की प्रताडना से तंग आ गयी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो