scriptगैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, रसोई में महंगाई का तडक़ा | lpg gas cylinder price hike in mp, LPG Price in India Today 25 June 19 | Patrika News

गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, रसोई में महंगाई का तडक़ा

locationजबलपुरPublished: Jun 25, 2019 11:06:50 am

Submitted by:

Lalit kostha

हर माह बढ़ रहे रसोई गैस के दाम

cheapest lpg gas cylinder price , sabse sasta cylinder

cheapest lpg gas cylinder price , sabse sasta cylinder

जबलपुर। घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम नीचे नहीं आ रहे हैं। इस महीने ग्राहकों को 747.50 रुपए में सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को पेट्रोल 73.20 तो डीजल 65.78 रुपए प्रति लीटर मिला। जनवरी में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 698.50 रुपए थी तो जून में यह करीब 50 रुपए महंगा हो चुका है।

जून में 747 रुपए में मिल रहा एक सिलेंडर सिलेंडर 50 रुपए महंगा, पेट्रोल में राहत

 

gas cylinder status,lpg </figure> Gas cylinder r price hike in mp, <a  href=gas cylinder subcidy ,” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/25/lpg_4752466-m.jpg”>

जानकारों का कहना है कि जनवरी से मार्च तक तो इसकी खपत ज्यादा होती है। अप्रैल से जून के बीच ठंड की तुलना में गैस की खपत कम होती है। फिर भी दामों में कोई गिरावट नहीं आई। मार्च, अप्रैल और मई में तो पेट्रोल का अधिकतम दाम 76 रुपए लीटर से ज्यादा रहा। वहीं इन्हीं महीनों में डीजल की कीमत 69 रुपए लीटर तक पहुंच गई थी। लेकिन जून में इसमें गिरावट आने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

शहरवासियों के अनुसार सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ लेकिन सरकार ने इसे लोगों का विषय नहीं बनने दिया। दरअसल अन्य दूसरी चीजें जैसे अनाज और सब्जियां सस्ती होने से महंगा सिलेंडर रसोई का बजट नहीं बिगाड़ पाया है। अब बारिश में देखना होगा किस तरह से खाद्यान्न के दाम रहते हैं, यदि महंगे हुए तो बजट बिगडऩा तय है। हालांकि पेट्रोल डीजल के स्थिर जैसे दाम थोड़ी राहत देने वाले हैं।

lpg <a  href=
gas cylinder price hike in mp” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/25/lpg_4752466-m.jpg”>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो