जबलपुरPublished: Oct 12, 2022 12:33:30 pm
Lalit kostha
56 गर्डर पर टिकी रहेगी फ्लाईओवर की रोटरी, 70 टन होगी भार क्षमता
जबलपुर. मदन महल चौराहा में फ्लाईओवर के पियर पर रोटरी की दोनों बीम तैयार हो चुकी हैं। अब उन्हें जोड़ने के लिए गर्डर की लोडिंग की जा रही है। रोटरी में 56 गर्डर लोड किए जाने हैं। जिनकी भार क्षमता 70 टन होगी। इससे भारी भरकम वाहन भी फ्लाईओवर की इस रोटरी से होकर गुजर सकेंगे। हाईटेक हाइड्रोलिक क्रेन व अन्य सपोर्टिंग मशीनों के जरिए गर्डर रोटरी में लोड किए जा रहे हैं। शहर में पहली बार फ्लाईओवर व हाईटेक मशीनों से निर्माण हो रहा है। इस कारण यह शहरवासियों की जिज्ञासा का केन्द्र भी बना हुआ है। गोलाकार इतनी बड़ी रोटरी का निर्माण पहली बार हो रहा है।