scriptरिकॉर्ड तोड़ रही मप्र में गर्मी, 50 किमी की रफ्तार से चली अंधड़ ने किया बेहाल- वीडियो | madhya pradesh heat wave warning | Patrika News

रिकॉर्ड तोड़ रही मप्र में गर्मी, 50 किमी की रफ्तार से चली अंधड़ ने किया बेहाल- वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 08, 2019 12:03:24 pm

Submitted by:

Lalit kostha

रिकॉर्ड तोड़ रही मप्र में गर्मी, 50 किमी की रफ्तार से चली अंधड़ ने किया बेहाल- वीडियो

hot weather in rajasthan

रिकॉर्ड तोड़ रही मप्र में गर्मी, 50 किमी की रफ्तार से चली अंधड़ ने किया बेहाल- वीडियो

जबलपुर। मौसम के मिजाज में हर दिन परिवर्तन हो रहा है। सोमवार को भी सुबह से तेज धूप से लोग बेहाल रहे। रविवार को चली अंधड़ के बाद सोमवार को उमस ने सबसे ज्यादा बेहाल कर रखा है। गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। वहीं रविवार दोपहर में बादलों ने दस्तक दी। दोपहर बाद शाम 4 बजे काले बादलों ने डेरा डाला। शाम 5.30 बजे गरज चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। शहर में हर ओर धूल का गुबार छा गया। बादलों की गडगड़़ाहट के साथ बिजली चमकी तो लोग जहां थे वहीं थम गए। देर रात तक बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

news facts- सुबह तेज धूप, शाम को बदला मौसम, 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

शहर में रविवार सुबह से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाए। दिन बढऩे के साथ धूप और तेज हो रही थी। दोपहर से पहले तक पांच-छह किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही थी। शाम चार बजे के बाद अचानक हवा की रफ्तार बढ़ गई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढकऱ सामान्य से सात डिग्री अधिक 26.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 27 और शाम की आद्र्रता 19 प्रतिशत रही।

तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल आए हैं। जबलपुर और आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। दो दिन तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिक तापमान और आद्र्रता के कारण गर्मी एवं उमस वाला मौसम रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो