scriptMP election 2018: भाजपा घबराई राहुल की भीड़ देखकर, अब अमित शाह लेंगे कार्यकर्ताओं की क्लास | madhya pradesh me kaun banega cm BJP ya congress | Patrika News

MP election 2018: भाजपा घबराई राहुल की भीड़ देखकर, अब अमित शाह लेंगे कार्यकर्ताओं की क्लास

locationजबलपुरPublished: Oct 13, 2018 11:27:01 am

Submitted by:

Lalit kostha

भाजपा घबराई राहुल की भीड़ देखकर, अब अमित शाह लेंगे कार्यकर्ताओं की क्लास
 

amit shah

madhya pradesh me kaun banega cm BJP ya congress

जबलपुर। जब से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर से और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष छिंदवाड़ा से बना है। तब से जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर कुछ ज्यादा ही महत्व मिलने लगा है। जो कि जबलपुरवासियों के लिए शुभ संकेत हो सकता है। यहां से सत्ता का मूड और नेताओं की नेतागिरी चमकने व गिरने के आसार दिखने लगे हैं। सही भी है क्योंकि महाकोशल का सबसे बड़ा और विकसित जिला यदि कोई है तो वह है जबलपुर। प्रदेश के केन्द्र में स्थित यह जिला अब राजनीति की अपनी खोई पहचान पाने को बेताब नजर आ रहा है। तभी तो दोनों प्रमुख पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावों के पहले ही यहां सक्रिय होने लगे थे।

news facts- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 15 को आएंगे
हाल ही में सम्पन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो की भीड़ और कांग्रेस की एकजुटता देखकर भाजपा खेमें में हलचल मच गई है। हर तरफ कांग्रेसियों के भीड़ और उत्साह की चर्चा हो रही है। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जबलपुर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति की क्लास देने आ रहे हैं। इसमें वे विधानसभा चुनावों पर बूथ स्तर तक की तैयारियों का जायजा तो लेंगे ही, लोकसभा के लिए भी अभी से जमीन तैयार करना शुरू भी कर देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 अक्टूबर को जबलपुर आएंगे। वे वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित सम्भाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार शाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान रीवा से सडक़ मार्ग से शहर आएंगे।

सुरक्षा पर चौकस टीम-शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए प्रशासन व पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। एसपीजी की टीम भी आएगी। वरिष्ठ अधिकारी समेत एसपीजी के 11 लोगों की टीम शुक्रवार को जबलपुर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पुलिस की टीम के साथ मंत्रणा भी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो