scriptअब जमकर आग उगलेगा सूरज, मप्र में हाई होगा तापमान | madhya pradesh weather high alert, temperature cross limit | Patrika News

अब जमकर आग उगलेगा सूरज, मप्र में हाई होगा तापमान

locationजबलपुरPublished: Apr 20, 2019 12:25:19 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अब जमकर आग उगलेगा सूरज, मप्र में हाई होगा तापमान
 

weather

madhya pradesh weather high alert, temperature cross limit

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी
दो दिन बाद खिली धूप, गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी
जबलपुर। बारिश के दो दिन बाद धूप हुई तो गर्मी के साथ उमस का भी असर हुआ। शहर में शुक्रवार को कही-कहीं बादल छाए रहे। इस कारण कभी धूप कभी छांव का मौसम बना। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे मौसम में गर्मी के साथ उमस भी होने की संभावना है।
वैशाख माह की शुरुआत में ही सूरज तेवर दिखाने लगे हैं। शनिवार सुबह से धूप जमकर चुभ रही है। सडक़ें आम दिनों की अपेक्षा एक बार फिर से सूनसान नजर आने लगी हैं। तापमान भी बढ़ा है। दोपहर तक इसके 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पूरे प्रदेश की बात करें तो मौसम में अब जबरदस्त उछाल आने की संभावना है।

बारिश के बाद तापमान में 11 गिरावट आई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के बाद गर्मी की फिर शुरुआत हुई। दोपहर में धूप हुई लेकिन बाद में बादल छा गए। रात और दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 55 व शाम की आद्र्रता 23 प्रतिशत रही। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी से बदलकर पूर्वी हो गई। हवा की औसत रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, बारिश की नमी के कारण कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है, इस कारण भी बादल बन रहे हैं। गर्मी और उमस का मौसम बना रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो