scriptमौसम:धूप की तपिश बरकरार, रात में चली उत्तर-पूर्व हवा से कम रहा पारा | madhya pradesh weather in may 2021 hindi | Patrika News

मौसम:धूप की तपिश बरकरार, रात में चली उत्तर-पूर्व हवा से कम रहा पारा

locationजबलपुरPublished: Apr 27, 2021 02:37:41 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम:धूप की तपिश बरकरार, रात में चली उत्तर-पूर्व हवा से कम रहा पारा

weather.jpg

madhya pradesh weather in may 2021 hindi

जबलपुर। हवा की बदलती दिशा से गर्मी से राहत बनी हुई है। रविवार रात उत्तर-पूर्वी हवा चलने से सोमवार सुबह पारा सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया। सुबह के समय धूप की तपिश बरकरार है। दोपहर में पश्चिमी हवा गर्म भी महसूस हो रही है। बीच-बीच में चलने वाली उत्तरी हवा से पारा अभी काबू में बना हुआ है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले लगभग दो डिग्री की गिरावट आई। यह सोमवार को 20.4 डिग्री दर्ज हुआ। सामान्य से पांच डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 22 प्रतिशत और शाम को 10 प्रतिशत थीं। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी हवा के साथ उत्तरी दिशा से आ रही हवा के कारण तापमान कम बना हुआ है। सोमवार को 3-4 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चली है। मौसम मुख्यत: शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो