scriptमप्र में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा उफान पर बाढ़ के हालात: देखें वीडियो | madhya pradesh weather news, heavy rain alert | Patrika News

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदा उफान पर बाढ़ के हालात: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 11, 2019 10:28:07 am

Submitted by:

Lalit kostha

पूर्वी मप्र के ऊपर बना है कम दबाव का चक्रवात, अभी कमजोर नहीं पड़ा मानसूनी सिस्टम, रुक-रुक कर हुई बारिश

rainfall today; समझा तापी का महत्व तो इस तरह प्रसन्न हुए देव

rainfall today; समझा तापी का महत्व तो इस तरह प्रसन्न हुए देव

जबलपुर/ मानसून का सिस्टम सक्रिय होने के कारण शहर में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू है। बादलों ने डेरा डाल रखा है। रुक रुक कर जोरदार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। सुबह से शाम तक आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पर बादल पर्याप्त हैं। पूर्वी मप्र के ऊपर कम दबाव का चक्रवात बना है। जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

शहर के सिविक सेंटर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12.30 बजे करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 1.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड किया। मंगलवार को सुबह धूप खिली थी। दोपहर 12 बजे आसमान पर घने बादल नजर आने लगे। उसके बाद बारिश हुई। सीजन की कुल बारिश 1435.4 मिमी हो चुकी है। जो करीब 56 इंच है।

 

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 97 और शाम की आद्र्रता 85 प्रतिशत रही। पर्याप्त आद्र्रता होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक हुआ तो उमस होने लगी। दक्षिणी हवा की औसत रफ्तार भी मात्र दो किमी प्रति किमी घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, पूर्वी एवं पश्चिमी मप्र के बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मप्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। जबलपुर सहित नरसिंहपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर आदि संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो