scriptमप्र में यहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड, ये वजह आई सामने | madhya pradesh weather temperature | Patrika News

मप्र में यहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड, ये वजह आई सामने

locationजबलपुरPublished: Jan 08, 2019 11:01:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र में यहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड, ये वजह आई सामने

weather

madhya pradesh weather temperature

जबलपुर . शहर के खमरिया में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शहर की घनी आबादी की अपेक्षा जंगल-पहाड़ वाले इस क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत दो से ढाई डिग्री कम है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कड़ाके की सर्दी में गलन का अहसास ज्यादा हो रहा है। शहर में अन्य हरे-भरे क्षेत्रों में भी पारा कुछ कम और सर्दी असरदार है।

news facts

घनी आबादी में ज्यादा होती है उष्णता
शहर में जहां हरियाली और पहाड़ी,
वहां तीन डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा गिर जाता है पारा

शहर में 29 दिसम्बर की सर्दी ने पिछले चार वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। अधारताल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसका असर अलग-अलग रहा। पत्रिका ने मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल, जवाहरलाल नेहरू कृषि विद्यालय और खमरिया फैक्ट्री के न्यूनतम तापमान का मिलान किया तो असलियत सामने आई। मौसम विभाग के रेकॉर्ड की अपेक्षा शहर के बड़ा फुहारा, घमापुर, गढ़ा, ओमती, बल्देवबाग, वीर अब्दुल हमीद चौक, गोहलपुर, दमोहनाका, नेपियर टाउन आदि क्षेत्रों में तापमान कुछ ज्यादा रहा तो मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल से दो किमी दूर जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, डुमना नेचर रिजर्व, पचपेढ़ी सिविल लाइन्स में तापमान कम दर्ज हुआ। वहीं कड़ाके की सर्दी में खमरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में गलन बहुत ज्यादा थी।

शहर में पेड़ पौधे कम हैं । सूरज की इन्फ्रा रेड किरणों से ऊंची इमारतें गर्म हो जाती हैं और वे आपस में भी टकराने से वातावरण में रुक जाती है। ग्रीन बेल्ट में कार्बन डाई आक्साइड को पेड़ सोख लेते हैं।
– डॉ. अविनाश जैन, वैज्ञानिक, टीएफआरआइ

शहर की घनी आबादी की अपेक्षा ग्रीन बेल्ट का तापमान करीब 2 डिग्री कम रहता है। इसमें आबादी, ऊंची इमारतें और वाहनों की ज्यादा संख्या प्रमुख कारण है। शहर में पेड़ बहुत कम हैं।
– प्रो.एचबी पालन, पर्यावरणविद

न्यूनतम तापमान की स्थित
स्थान 29 दिसम्बर 30 दिसम्बर 31 दिसम्बर 7 जनवरी
मौसम विभाग 3.8 3.9 4.4 12.8
कृषि विवि 1.6 1.9 2.6 10.2
खमरिया 1.5 1.6 1.9 9.8
5 साल का न्यूनतम तापमान
2013 3.4
2014 4.8
2015 4.7
1016 5.0
2017 4.6
्र2018 3.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो