script

जीवन में आ रहीं रुकावटें, वे आज ही करें दुर्गासप्तशती का पाठ, पूरी होगी मनोकामना: पढ़ें आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Oct 07, 2019 09:30:20 am

Submitted by:

Lalit kostha

जीवन में आ रहीं रुकावटें, वे आज ही करें दुर्गासप्तशती का पाठ, पूरी होगी मनोकामना: पढ़ें आज का राशिफल
 

maa.jpg

mahanavami

मेष- अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार संग लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।
वृषभ- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं , नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।
मिथुन- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करे। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होगे कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें। रुके कार्य बन जाएंगे।
कन्या- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।


तुला- वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक- व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन से साफ़ है पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आये। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टाले।
धनु- वही होता है जो भगवान को मंजूर होता हे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाए। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है।
मकर- लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।
कुम्भ- अपने व्यवहार और आचरण बदले। सब आपके हो जाएंगे। माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ हो सकता है।
मीन- परिवार की खिलाफ जा सकते। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो