जबलपुर

महाशिवरात्रि लाइव वीडियो: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, शिवमय हुई संस्कारधानी

महाशिवरात्रि लाइव वीडियो: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, शिवमय हुई संस्कारधानी

जबलपुरFeb 18, 2023 / 01:19 pm

Lalit kostha

mahashivratri 2023

जबलपुर। कोरोना काल के बाद इस वर्ष शहर में महाशिवरात्रि पर्व पर जोरदार उत्साह नजर आ रहा है। शनिवार को पूरा शहर शिवमय हो गया है। शिव मंदिरों के साथ ही शहर में पंडालों में शिव पूजन हो रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही सभी शिव मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से दमकने लगे हैं। आज शाम को भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। शिवालयों का रुद्राभिषेक पूरे दिन और रात जारी रहेगा। भगवान को बेलपत्र, नारियल, धतूरे का फल, फूल आदि भेंट किया जा रहा है।

 

//?feature=oembed

भरतीपुर में हुआ मातृका पूजन, आज बारात

भरतीपुर स्थित शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह की रस्मों के साथ उत्सव मनाया जा रहा है।आज शाम शिवजी की बारात व झांकियां निकलेंगी। बारात के बाद शिव-पार्वती अग्नि के सात फेरे लेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील सोनकर ने बताया कि गुरुवार रात हल्दी की रस्म हुई। शुक्रवार को वर-वधु पक्ष की ओर से मातृका पूजन किया गया।

 

//?feature=oembed

गैबीनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

गोंडवाना कालीन गैबीनाथ मंदिर, पिसनहारी मढिय़ा से श्रद्धालुओं की टोली कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसी तरह साकेतधाम में रामेश्वरम महादेव का प्रात: काल अभिषेक किया गया। इसमें 108 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। शाम 7 बजे से शिव बारात साकेतधाम परिसर से निकलेगी। रात्रि 10 बजे से वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा।

 

//?feature=oembed

गुप्तेश्वर में लगी लंबी कतार
स्वयं सिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भक्तों का मेला सुबह 4 बजे से ही लग गया। हजारों की संख्या में भक्त कतार में लगे हैं। जो कि भगवान को जलाभिषेक करने आए हैं। कोटि रुद्र संहिता के अनुसार गुप्तेश्वर महादेव रामेश्वरम के उपलिंग हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह सात बजे मंगला आरती, दोपहर 12 बजे 56 भोग लगाया जा रहा है।रात आठ बजे शृंगार व दर्शन, रात 10 बजे महाआरती होगी। कैलाशधाम, मटामर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।

 

//?feature=oembed

यहां भी हो रहे आयोजन
पाटबाबा परिसर स्थित शिव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर लम्हेटाघाट, देवताल पहाड़ी के शिव मंदिर, शिव मंदिर बड़ा फुहारा, जिलहरी घाट प्रेमानंद आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव तिलवाराघाट, शंकराचार्यमठ तिलवाराघाट में आयोजन हो रहे हैं।

Home / Jabalpur / महाशिवरात्रि लाइव वीडियो: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, शिवमय हुई संस्कारधानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.