scriptचंद्रमा तेज चमकेगा मकर राशि का भाग्य, आज पूरे दिन चंद्रमा रहेंगे इनके घर: पंचांग | makar rashi me chandrma ka prabhav, today horoscope panchang | Patrika News

चंद्रमा तेज चमकेगा मकर राशि का भाग्य, आज पूरे दिन चंद्रमा रहेंगे इनके घर: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Feb 22, 2020 09:58:33 am

Submitted by:

Lalit kostha

चंद्रमा तेज चमकेगा मकर राशि का भाग्य, आज पूरे दिन चंद्रमा रहेंगे इनके घर: पंचांग

chandra.png

चंद्रमा तेज चमकेगा मकर राशि का भाग्य

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 27, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष,
तिथि – सूर्योदय से सायं: 07.02 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक अमावस तिथि लगेगी। चतुर्दशी तिथि में भगवान सदाशिव की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित हो जाता है तथा बहुत से पुत्रों एवं प्रभूत धन से संपन्न हो जाता है। अमावस्या में पितृगण पूजित होने पर सदैव प्रसन्न होकर प्रजावृद्धि, धन-रक्षा, आयु तथा बल-शक्ति प्रदान करते हैं।
योग- सूर्योदय से प्रात: 07.13 मि. तक वरीयान योग रहेगा पश्चात परिघ योग लगेगा। वरीयान योग के स्वामी कुबेरदेव माने जाते हंै जबकि परिघ योग के स्वामी विश्वकर्मा माने गए हैं।
विशिष्ट योग- वरीयान योग शुभ योग है। इसमे किए गए कार्य सामान्यत: सफल होते हैं। परिघ योग अशुभ होता है। आवश्यक होने पर परिघ योग के प्रथम पूर्वाद्र्ध का त्याग कर उत्तराद्र्ध में कार्य करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से सायं: 07.02 मि. तक शकूनि नामक करण रहेगा पश्चात चतुष्पद नामक करण लगेगा। इसके पश्चात नाग नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 11.18 मि. तक चर चल श्रवण नक्षत्र रहेगा पश्चात चर चल धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा। फसल की मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए श्रवण एवं धनिष्ठा दोनों ंनक्षत्र उपयुक्त होते हैं। नए-पुराने वाहनों का क्रय-विक्रय, वाहन के संचालन, वाहन से यात्रा करने या सवारी आदि के लिए श्रवण एवं धनिष्ठा दोनों नक्षत्र शुभ माने गए हैं।

panchang.png

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में वस्तु विशेष की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 08.21 मि. से 09.46 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 12.37 मि. से 04.54 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – श्रीमहाशिवरात्रि व्रत (वैष्णव मत)। स्वामी दयानन्द बोधोत्सव।
चंद्रमा – सूर्योदय से अर्धरात्रि 12.28 मि. तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की मकर राशि में रहेंगे पश्चात वायु तत्व की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
पंचक – अर्धरात्रि 12.28 मि. से प्रारंभ होंगे।
दिशाशूल – पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – प्रात: 09.46.38 से 11.12.15 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (खो, ग, गी, गू ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से अर्धरात्रि 12.28 मि. तक मकर राशि रहेगी पश्चात कुंभ राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से कोमल होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 21 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक मर्यादाशील व स्वअर्जित धन का संग्रह करने वाले होंगे। प्राय: समाज सुधारक व स्पष्टवक्ता भी होंगे। इनमें प्रचुर सेवाभावना रहेगी। मकर राशि में जन्मे जातक को दोषारोपक होने से बचना चाहिए। कुंभ राशि में जन्मे जातक को अत्यधिक वस्तु संग्रहण से बचना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो