script

Makar Sankranti : परंपरागत के अलावा सेलिब्रेशन मूड में मनाई जाएगी संक्रांति

locationजबलपुरPublished: Jan 11, 2019 01:22:14 am

Submitted by:

abhishek dixit

पतंग उड़ाने से लेकर थीम पार्टी के साथ होगा सेलिब्रेशन

moradabad

Makar Sankranti 2019

जबलपुर . मकर संक्रांति आने वाली है। संक्रांति का नाम आते ही सबसे पहले तिल गुड़ से बने लड्डू का विचार आने लगता है। घर- घर में मकर संक्रांति की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के लोग भी उत्सुकता के साथ इस पर्व को मनाते हैं। हालांकि शहर में पारंपरिक तौर पर संक्रांति मनाने के साथ ही इसे नए तरीके से भी सेलिब्रेट किया जाता है। कहीं-कहीं पर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा तो शहर के महिला क्लब भी थीम पार्टी की तैयारी में जुट गइ हैं। संक्रांति को लेकर हर जगह विशेष आयोजन किए जाएंगे। परंपरागत तरीकों के अलावा नए तरीकों से भी संक्रांति मनाई जाने वाली है। आइए जानते हैं कि शहर में इस बार संक्रांति किस तरीके से मनाई जाएगी।

गुजराती समाज का काइट फेस्टिवल
आमतौर पर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। लोग अपने-अपने घर की छतों में पतंग उड़ाते हैं, लेकिन गुजराती समाज शहर में विशेष आयोजन करता है। सामूहिक पतंग उत्सव मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी शहर के गुजराती मंडल में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। जहां पर शाम को पतंग उड़ाई जाएगी।

ब्लैक थीम पर होगा सेलिब्रेशन
संक्रांति में काली तिल का भी उपयोग किया जाता है। इस वजह से सिटी लेडीज क्लब ब्लैक थीम पर संक्रांति का आयोजन करने वाली हैं। शहर के महिला क्लब ने पार्टी की तैयारी कर ली है। यह आयोजन संक्रांति के 10 दिन बाद तक भी चलेगा। सिटी लेडीज ब्लैक ड्रेस कोड में संक्रांति सेलिब्रेट करती नजर आएंगी। संक्रांति से जुड़े मनोरंजक गेम भी खेले जाएंगे।

महकने लगी किचन में खुशबू
संक्रांति के लिए तिल और गुड़ से बने आइटम की महत्ता होती है। यही वजह है कि सभी परिवारों में तिल के लड्डू, तिल की बर्फी समेत अन्य चीजें बननी शुरू हो गई है। किचन से अब तिल और गुड़ से बने आइटम की महक आने लगी है।

पतंगों की खरीदारी तेज
कोतवाली के समीप स्थित अलीम पतंग वाले ने बताया कि संक्रांति आते ही पतंगों की खरीदारी तेज होने लगी है। खासतौर पर बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। तरह-तरह की पतंगे लाई गई हैं और बच्चे भी नए-नए डिजाइन की पतंगों की डिमांड कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो