scriptमकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में शुरू करें नया काम, सफलता जरूर मिलेगी: पंचांग | makar sankranti shubh muhurat 2020 today panchang | Patrika News

मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में शुरू करें नया काम, सफलता जरूर मिलेगी: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jan 15, 2020 10:11:38 am

Submitted by:

Lalit kostha

मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में शुरू करें नया काम, सफलता जरूर मिलेगी: पंचांग
 

The entry of Sun into Capricorn is happening on January 15, so the festival of Makar Sankranti will not be celebrated today… tomorrow.

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को हो रहा इसलिए मकर संक्राति का पर्व आज नहीं कल मनाया जाएगा …

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, , हजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 19, यन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष,
तिथि – सूर्योदय से दोप. 12.10 मि. तक पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि रहेगी। इसके पश्चात् नंदा संज्ञक षष्ठी तिथि लगेगी। पंचमी तिथि में नागों की पूजा करने से
विष का भय नहीं रहता, स्त्री और पुत्र प्राप्त होते हैं और श्रेष्ठ लक्ष्मी भी प्राप्त होती है। षष्ठी तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपसंपन्न, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है।
योग- सूर्योदय से रात्रि 09.12 मि. तक शोभन योग रहेगा, पश्चात् अतिगण्ड योग लगेगा। शोभन योग के स्वामी वृहस्पतिदेव माने जाते हैं। जबकि अतिगण्ड योग के स्वामी चन्द्रदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- शोभन योग में किसी भी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अतिगण्ड योग के प्रथम 02.24 मि. के समय का त्याग करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से दोप. 12.10 मि. तक तैतिल नामक करण रहेगा, पश्चात गर नामक करण लगेगा। इसके पश्चात् वणिज नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 04.06 मि. तक धु्रव स्थिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। पश्चात् क्षिप्र लघु हस्त नक्षत्र लगेगा। अक्षर ज्ञान, अध्ययन, अध्यापन, धार्मिक प्रवचन, स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय आदि के संचालन हेतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुभ रहते हैं। मशीनरी लगाने, रोजगार, व्यवसाय, वाणिज्य, व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए हस्त नक्षत्र अच्छे माने गए हैं।
panchang01.png

 

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में मकर संक्रांति पर्व पर दानपुण्य करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.10 मि. से 09.52 मि. तक क्रमश: लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। प्रात: 11.12 मि. से दोप. 12.33 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 03.14 मि. से सायं: 05.56 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रतोत्सव- व्रत/पर्व – मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व। तील संक्रांति। मकर संक्रांति पुण्यकाल (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)। निरयन सूर्य उत्तरायण में प्रवश करेंगे। सूर्य की उत्तरायण गति प्रारंभ। खरमास समाप्त। पोंगल (द.भा.)। ताई पोंगल (केरल)। तमिल नववर्ष प्रारंभ। माघ बिहु (असम)। थलसेना दिवस।
चंद्रमा – सूर्योदय से प्रात: 11.27 मि. तक चंद्रमा अग्नि तत्व की सिंह राशि में रहेंगे पश्चात पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। दिशाशूल – उत्तर दिशा में। राहु काल – दोप. 12.33.27 से 01.54.06 तक राहु काल वेला रहेगी।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (टे, टो, प, पी, पू) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से प्रात: 11.27 मि. तक सिंह राशि रहेगी पश्चात कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 23 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक तेजस्वी व वाचाल होंगे। नेतृत्व क्षमता का अद्वितीय रहेगी। नौकरी में कोई अविस्मरणीय कार्य करेंगे। पर्यटन प्रवास में रुचि रहेगी। सिंह राशि में जन्मे जातक को उच्च अभिलाषी होने से बचना चाहिए। कन्या राशि में जन्मे जातक को आधुनिकता से बचना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो