जबलपुरPublished: Mar 17, 2023 12:55:28 pm
Lalit kostha
नवरात्र 2023 : दिन में तीन रंग बदलती है 12वीं शताब्दी की प्रतिमा, बहुत प्रसिद्ध है महिमा
जबलपुर. संस्कारधानी के शक्तिपीठों में गढ़ा पुरवा स्थित माता माला देवी के मंदिर का नाम अग्रणी है। यहां स्थापित 12वीं शताब्दी में निर्मित माला देवी की प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। इसका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया। पुरातत्व विद इसे प्रतिमा के पत्थर की विशेषता से जोड़कर देखते हैं। श्रद्धालु देवी मां का प्रताप और चमत्कार मानते हैं।