scriptअब मलेरिया, डेंगू का खतरा | Malaria, dengue threat now among corona | Patrika News

अब मलेरिया, डेंगू का खतरा

locationजबलपुरPublished: Oct 16, 2020 10:38:18 pm

Submitted by:

Manish garg

कॉलोनियों में गंदगी, दवा का छिड़काव नहीं होने से पनप रहे लार्वा

Dengue

Dengue

जबलपुर
कोरोना संकट के बीच अब मलेरिया व डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की पॉश कॉलोनियों में लार्वा पनप रहा है।
संजीवनी नगर कॉलोनी में दवा छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। शाम होते ही कालोनी में मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। न तो कॉलोनी को सेनिटाइज किा जा रहा है न ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। संजीवनी नगर कल्याण समिति द्वारा लगातार निगम प्रशासन का ध्यान इस और आर्कष्ट कराया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे कालोनीवासियों में भी नाराजगी है। कालोनी के लोगों ने नवरात्र को देखते हुए कॉलोनी में साफ सफाई और दवा छिड़काव कराने की मांग निगम प्रशासन से की है। इस सम्बनध में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी का कहना है कि मच्छरों के विनिष्टीकरण के लिए कार्य जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो