scriptनजर हटी-गफलत हुई, चावल में मिली खराबी, दो दर्जन से ज्यादा लॉट फेल | malfunction in rice, more than two dozen lots failed | Patrika News

नजर हटी-गफलत हुई, चावल में मिली खराबी, दो दर्जन से ज्यादा लॉट फेल

locationजबलपुरPublished: May 26, 2020 08:10:11 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में मप्र नागरिक आपूर्ति निगम ने की कार्रवाई
 

धान

धान

जबलपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में जाने से पहले दो दर्जन से ज्यादा चावल के लॉट को मप्र नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की जबलपुर इकाई ने फेल कर दिया है। लाखों रुपए कीमत के चावल को छह से अधिक मिलर ने रिछाई और कृषि उपज मंडी स्थित गोदामों में रखवाया था। इसकी मात्रा आठ हजार क्विंटल से ज्यादा है। अब इस लॉट को वापस किया जा रहा है। अब बाकी के लॉट पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला विपणन संघ की ओर से खरीदे गए धान को अलग-अलग गोदामों में रखा गया है। यह धान मिलर को मिलिंग के लिए दिया जाता है। मिलिंग करने के उपरांत इसे वापस गोदामों में रखा जाता है। धान से मिलिंग होकर चावल आता है तब निगम के क्वालिटी इंस्पेक्टर गुणवत्ता का परीक्षण करते हैं। भोपाल से आने वाली टीम भी गुणवत्ता की जांच करती है।
टूटन ज्यादा
मौजूदा समय में दोनों जगहों की गोदामों में जो चावल रिजेक्ट किया गया है, उसमें टूटन अधिक थी। इसलिए नान ने उसे लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले भी कुछ लॉट को रिजेक्ट किया गया था। सूत्रों के अनुसार कुछ मिलर को अभी खराब धान भी मिल रही है। जिला विपणन संघ की गोदामों में पुराना धान भी रखा है। उसकी देखरेख नहीं होने के कारण गुणवत्ता में गिरावट आती है। इसी धान को मिलर को दे दिया जाता है। ऐसी ही धान बडख़ेरा ओपन कैप में मिली है। कई क्विंटल धान देखरेख के अभाव में खराब हो गई है।
कई योजनाओं में आपूर्ति
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई योजनाओं में खाद्यान्न का वितरण पात्र परिवारों को किया गया है। अभी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति कार्ड प्रति सदस्य पांच किलो चावल का वितरण किया गया। इससे पहले प्रदेश शासन ने तीन महीने का राशन, कार्डधारियों को उपलब्ध कराया था।

नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक प्रियंका राय ने बताया कि क्वालिटी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट में चावल की गुणवत्ता तय मापदंडों के अनुसार नहीं थी। इसलिए लॉट रिजेक्ट किए गए हैं। आगे भी गड़बडिय़ां न हों इस पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो