script

रिश्ते के मामा ने तीन साल की मासूम से किया बलात्कार का प्रयास

locationजबलपुरPublished: Apr 20, 2019 11:02:15 am

Submitted by:

santosh singh

मदन महल थाना क्षेत्र का मामला, लोगों ने पकडकऱ पुलिस के हवाले किया, वहीं ओमती व रांझी में भी दर्ज हुआ बलात्कार का प्रकरण

तीन वर्षीय मासूम से 55 वर्षीय प्रौढ़ ने बलात्कार की कोशिश की

तीन वर्षीय मासूम से 55 वर्षीय प्रौढ़ ने बलात्कार की कोशिश की

जबलपुर. एक मामा की करतूत से संस्कारधानी का माथा शर्म से झुक गया। मदनमहल थाना क्षेत्र निवासी तीन वर्षीय मासूम से 55 वर्षीय प्रौढ़ ने बलात्कार की कोशिश की। आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है। वह तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने मासूम के घर आया था। मासूम के परिजन ने पहले तो आरोपी की धुनाई की, फिर मदन महल थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (च) 511 और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं ओमती में अधारताल से अगवा कर लायी गई युवती तो रांझी में विधवा के साथ भी शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया।
डायल-100 ने पकड़ कर थाने पहुंचाया
टीआइ संदीप अयाची ने बताया, 29 वर्षीय महिला तीन साल की बेटी के साथ शुक्रवार सुबह थाने पहुंची। उसके साथ परिवार के लोग दमोह निवासी 55 वर्षीय प्रौढ़ को पकड़ कर लाए थे। महिला ने शिकायत में बताया, घर में तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें उसकी जेठानी का भाई भी आया था। गुरुवार रात 11 बजे सभी ने भोजन किया और सोने चले गए। ऊपर के कमरे में उसके पिता, ससुर और बेटी सो रही थी। रात 11.30 से 11.55 के बीच वह बेटी को लेने गई तो कमरे में उसके पिता और ससुर के बगल में चादर ओढकऱ कोई और भी सो रहा था। उसने (मासूम की मां ने) चादर हटाया तो तो सन्न रह गई। आरोपी ने अपने और मासूम के कपड़े उतार रखे थे। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद डायल-100 पहुंची और आरोपी को लेकर थाने ले गयी।

बलात्कार करता रहा।
IMAGE CREDIT: patrika

युवती को अगवा कर निर्माणाधीन इमारत में बलात्कार
अधारताल से युवती को अगवा कर युवक ने रसल चौक स्थिति एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बलात्कार किया। युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर शुक्रवार को ओमती थाने पहुंची। वहां रेस्पॉन्स नहीं मिला, तो वह वरिष्ठ अफसर के पास पहुंची। इसके बाद युवती को ओमती थाने भेजा गया। पुलिस ने वहां भी शिकायत दर्ज नहीं की और अधारताल थाने भेज दिया। अधारताल पुलिस ने जीरो पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर ओमती थाने ट्रांसफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती मूलत: मंडला की रहने वाली है। वह सुहागी क्षेत्र में रहकर शहर में मजदूरी करती है। 14 अप्रैल को अधारताल में उसकी मुलाकात सजपुरी शहपुरा डिंडोरी निवासी संतोष से हुई। वह युवती को झांसा देकर अपने साथ रसल चौक स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया। वहां उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। इसी बीच युवती को पता लगा कि संतोष शादीशुदा है। युवती बिफर गई, तो संतोष ने उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। शुक्रवार सुबह युवती ओमती थाने पहुंची। उस समय मौजूद थाने के स्टाफ ने घटनास्थल अधारताल बता उसे चलता कर दिया। इसके बाद वह एएसपी राजेश त्रिपाठी के यहां पहुंची। वहां से युवती के प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश पर भी ओमती पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उसे अधारताल भेज दिया था।
उधर, शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार
रांझी थाने में एक महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। दो साल पहले होटल संचालक सचिन से उसकी मुलाकात हुई। फोन पर बातचीत होने लगी। सचिन ने शादी करने का झांसा देते हुए उससे साथ बलात्कार करने लगा। अब वह शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
छेड़छाड़ मामले में 15 साल से लम्बित था वारंट
वहीं मदन महल पुलिस ने छेड़छाड़ के 15 वर्ष से लम्बित स्थाई वारंट के मामले में रांझी निवासी सूरज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वह पहचान छिपाकर रह रहा था। वहीं, सुदामा नगर निवासी मनोज रैकवार को पुलिस ने चाकू के साथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व से कई प्रकरण दर्ज है। उसकी बमबाजी प्रकरण में भी पुलिस को तलाश थी।

ट्रेंडिंग वीडियो