scriptएमएनसी की तर्ज पर मैनेज होंगी कंप्लेट्स, दूर होगा अंधकार | Management will be like MNC | Patrika News

एमएनसी की तर्ज पर मैनेज होंगी कंप्लेट्स, दूर होगा अंधकार

locationजबलपुरPublished: Apr 06, 2019 06:15:39 pm

Submitted by:

virendra rajak

मैनेजमेंट सिस्टम

दूर होगा अंधकार

दूर होगा अंधकार

जबलपुर, अब किसी को भी ज्यादा देर अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। जिस तरह किसी मल्टीनेशनल कंपनी या कॉल सेंटर द्वारा शिकायतें सुनी जाती हैं और यह भी बताया जाता है कि वह कब तक रिजोल्व हो पाएंगीं इसी तरह मध्य प्रदेश पूर्व क्षेद्ध विद्युत वितरण कंपनी का सेन्ट्रल कॉल सेंटर भी काम करेगा, इतना ही नहीं शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए मैनेजमेंट सिस्टम से शिकायतों का भी जल्द निराकरण होगा।
गर्मी में लोड बढऩे या कम होने के कारण बिजली गुल होने पर आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए शिकायतों के निवारण के लिए बिजली विभाग की द्वारा एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों की सुनवाई होगी। बड़े फॉल्ट को तत्काल सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। आगामी दिनों में उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर बिजली से सम्बंधित शिकायतों का निराकरण होगा।
औसतन १५०० शिकायतें रोज
गर्मी के दिनों में प्रतिदिन औसतन १५०० शिकायतें बिजली अधिकारियों के पास पहुंचती हैं। तेज हवा या अंधड़ चलने पर शिकायतों का आंकड़ा दो हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाता है। इससे टीमें हर जगह तत्काल नहीं पहुंच पातीं। इससे नाराज उपभोक्ता कई बार टीम पर हमला भी कर देते हैं।
तत्काल बताया जाएगा समय
योजना के तहत यह भी प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ता की शिकायत सुनने के बाद उसे यह बताने का प्रयास भी किया जाएगा कि शिकायत का निराकरण कितनी देर में हो सकेगा। इससे उपभोक्ता मानसिक रूप से तैयार होगा और टीम के साथ होने वाली घटनाओं में कमी आएगी।
वर्जन
प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निराकरण किया जाता है। इसके लिए एक प्लान भी बनाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रकाश दुबे, चीफ इंजीनियर, जबलपुर संभाग, मप्रपूक्षेविविकंलि
मीटर फॉल्ट : कभी-कभी घर के मीटर में खराबी के कारण लोकल फॉल्ट आ जाता है। ऐसा लोड बढऩे या घटने से होता है।
उपभोक्ता की संख्या : एक
समय : एक घंटा
——-
विद्युत पोल:- तेज हवा या बारिश के कारण पोल में तार टकराने या शॉर्ट होने से बिजली गुल हो जाती है।
उपभोक्ताओं की संख्या : औसतन २०
समय : ४५ मिनट
——–
ट्रांसफॉर्मर : लोड बढऩे से ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य तकनीकी खामियां आने से बिजली गुल होती है।
उपभोक्ताओं की संख्या : औसतन २००-३००
समय : ४० मिनट
——-
फीडर : फीडर में समस्या आने से विद्युत आपूर्ति ठप होने पर दूसरे स्थान पर इसमें आए तकनीकी खराबी को ठीक किया जाएगा।
उपभोक्ताओं की संख्या : चार से पांच हजार
समय : ४० मिनट
———-
सब स्टेशन : तकनीकी खराबी आने पर अन्य शिकायतों के बजाय पहले सब स्टेशन के फॉल्ट को सुधारा जाएाग।
उपभोक्ताओं की संख्या : तीन से आठ हजार तक
समय : ३० मिनिट
——-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो