जबलपुर

सपनों की दुल्हन मिलने का योग, शादी विवाह के बनेंगे योग- राशिफल

सपनों की दुल्हन मिलने का योग, शादी विवाह के बनेंगे योग- राशिफल

जबलपुरJan 30, 2019 / 09:28 am

Lalit kostha

sundar patni kaise milti hai

मेष- वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार में यश कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करें।
वृषभ- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
मिथुन- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है।
कर्क- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दे।
सिंह- आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
कन्या- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय ले। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
तुला- पुराने पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।
वृश्चिक- कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है, इस पर ध्यान दे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु- क्या करू, क्या न करू। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले ले, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मकर- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाए। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुम्भ- जो करना चाहिए वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर निर्णय ले। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन- कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Home / Jabalpur / सपनों की दुल्हन मिलने का योग, शादी विवाह के बनेंगे योग- राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.