scriptसेहत और शरीर के लिए भी परफेक्ट है फलों का राजा | Mango is also Perfect for health and body | Patrika News

सेहत और शरीर के लिए भी परफेक्ट है फलों का राजा

locationजबलपुरPublished: Jul 22, 2019 01:23:59 am

Submitted by:

mukesh gour

नेशनल मैंगो डे – सिटी में दूसरे कई राज्यों से आते हैं आम

लॉकडाउन में नहीं आ पाए ये खास ‘आम’, लोकल के लिए भी करना होगा इंतजार

लॉकडाउन में नहीं आ पाए ये खास ‘आम’, लोकल के लिए भी करना होगा इंतजार

जबलपुर . अपनी खूबियों के कारण आम सिर्फ फलों का राजा नहीं बल्कि भारत का राष्ट्रीय फल भी है। स्वादिष्ट आम सेहत के लिहाज से भी बेहतर है। स्वाद के कारण आम की रेसिपी भी खूब बन गई हैं। अब हर सीजन में आम और इसकी रेसिपी पसंद की जा रही है। स्वीट्स से लेकर आइसक्रीम तक में लोग मैंगो टेस्ट की च्वाइस कर रहे हैं। पहले आम का स्वाद सिर्फ गर्मियों में मिलता था, लेकिन अब हर सीजन में सिटी में आम उपलब्ध है। सिटी में लोकल के साथ ही महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के आमों की सप्लाई आ रही है। अपनी अलग-अलग खूबियों के कारण अन्य राज्यों से आने वाले आम की डिमांड रहती है। दुनिया में आम की करीब 400 प्रजातियां हैं, पूूरी दुनिया में आम खाया जाता है।

पौष्टिक है आम
न्यूट्रीशियन अंजली दीवान बताती है कि आम पौष्टिक फल है। आम शुरूआती दौर में खट्टा होता है और पकने पर स्वाद मीठा हो जाता है। कच्चे और पके आम की पौष्टिकता अलग-अलग होती है। आम में आयरन, मिनरल्स, विटामिन होते हैं। इसमें मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट एनर्जी बढ़ाता है, जबकि, प्रोटीन, सोडियम, कैल्शियम पाया जाता है। आम में विटामिन सी होता है, जो बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मिलने वाला साइट्रिक अम्ल इम्युनिटी बढ़ाता है। विटामिन ए, बी, सी के साथ मिलने वाला फाइबर पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाता है।
इन स्थानों के आम
तोतापरी, हापुस – महाराष्ट्र
नीलम- आंध्रप्रदेश
केशर- गुजरात
दशहरी, फजली, लंगड़ा- वाराणसी
चौसा, सफेदा- लखनऊ

आम का इस्तेमाल
मैंगो शेक, मैंगो कैंडी, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो बर्फी, मैंगो पापड़, मैंगो अचार, आमचूर आदि।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो