script

बुद्ध पूर्णिमा पर मनोकामना पूरी करने वाला योग, कर लें बस ये काम- पंचांग

locationजबलपुरPublished: May 18, 2019 10:34:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

बुद्ध पूर्णिमा पर मनोकामना पूरी करने वाला योग, कर लें बस ये काम- पंचांग

budha purnima 2019

बुद्ध पूर्णिमा पर मनोकामना पूरी करने वाला योग, कर लें बस ये काम- पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्,शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 12,अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : वैशाख, पक्ष : शुक्ल, तिथि- रात्रि 2.25 तक पूर्णा तिथि पूर्णिमा उपरंात नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं, पूर्णा तिथि में विवाह, क्रय विक्रय, व्यापारंभ, व्यापार वाणिज्य, देव पूजन, देवप्रतिष्ठा जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। आज के दिन चन्द्रदेव को खीर का भोग लगाना सुख सौभाग्य हेतु उत्तम रहेगा।
योग- दोपहर 2.22 तक वरीयान उपरंात परिध योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योगर्- आज स्नान दान पूर्णिमा तथा शुभ उपयोग के साथ आज का दिन व्यापार के कार्य हेतु शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात वालव तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- रात्रि 2.29 तक मिश्रसंज्ञक नक्षत्र विशाखा रात्रि 2.29 तक उपरंात तिर्यड़मुख नक्षत्र अनुराधा रहेगा। विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, कारीगरी, चित्रकारी, औषधिसेवन जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं, वहीं अनुराधा नक्षत्र में विवाह, ग्रहनिर्माण, गृहप्रवेश, विद्यारंभ, वेदारंभ जैसे कार्य शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त- विद्यारंभ, उपनयन, कलारंभ, गीत संगीत, वाद्यारंभ, वरकन्यावरण, विवाह कर्म, दीक्षाग्रहण, व्यापारारंभ क्रय विक्रय, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ, अमृत एवं रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : स्नान दान पूर्णिमा, व्रत पूर्णिमा, बुद्ध जयंती एवं वैशाखी पूर्णिमा का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 8.36 तक तुला राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 बजे से 10.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ती,तू,ते,तो अक्षर से आरंभ कर सकते हंै। विशाखा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि तुला होगी, राशि स्वामी शुक्र तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। तुला राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव, तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष के मध्य भाग्योदय सम्भव है।

ट्रेंडिंग वीडियो