जबलपुर

MP election news: बीजेपी में शामिल हुए ससकपा के दो दिग्गज, यहां भाजपा में भी भगदड़

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी पर ही लगाए गंभीर आरोप

जबलपुरNov 26, 2018 / 09:48 pm

Premshankar Tiwari

बीजेपी में शामिल हुए सपाक्स के दो दिग्गज, यहां भाजपा में भी भगदड़

जबलपुर। चुनाव के लिए अब रैली, रोड-शो आदि का दौर सोमवार शाम 5 बजे से थम गया है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं में असंतोष नहीं थमा है। इनमें अब भी भगदड़ मची हुई है। अब तक कई कार्यकर्ता कांग्रेस से भाजपा में और भाजपा से कांग्रेस पार्टी में जा चुके हैं। इस कड़ी में सोमवार को पश्चिम विधानसभा के 28 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं एट्रोसिटी एक्ट के असंतोष पर जन्मी सर्व समाज कल्याण पार्टी (ससकपा) के दो दिग्गजों समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसमें दो दिग्गज तो ऐसे हैं जो ससकपा से चुनाव मैदान में थे। प्रचार का शोरगुल थमने के बाद अब ये अपने समर्थित प्रत्याशी के साथ द्वार-द्वार जाकर लोगों से पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

खंपरिया और पचौरी भाजपा में शामिल
उत्तर विधानसभा क्षेत्र से ससकपा से चुनाव मैदान में रहे अमित खम्परिया व पश्चिम से जोर आजमाइश कर रहे दीपक पचौरी सोमवार को भाजपा प्रत्याशी शरद जैन के कार्यालय में पहुंचे। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गौरतलब है कि दीपक पचौरी कुछ महीने पहले भाजपा का ही दामन छोडकऱ ससकपा में चले गए थे। उनके साथ ससकपा के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। खम्परिया व पचौरी का कहना है कि भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चल रही हे। इसी से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।

इधर 28 ने थामा कांग्रेस का दामन
पश्चिम विधानसभा से भाजपा के 28 पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्र्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत के गोरखपुर स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा व कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की मौजूदगी में आशीष साहू, प्रवीण मल्होत्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद तन्खा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नर्मदा के तट पर स्थित पश्चिम विधानसभा में विद्युतीकरण व सडक़ निर्माण कार्य का सबसे ज्यादा काम हुआ है। इतना ही नहीं अपराधों पर भी लगाम लगी है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की जीत की बात कही।

कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए आरोप
कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के समर्थन में कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू हर बार चुनाव में दुष्प्रचार करने लोगों में भ्रम फै लाने का काम करते हैं। इस बार भी वे ऐसे ही पर्चे बटवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे स्वयं पर हमला कराने जैसा षडयंत्र भी रच सकते हैं, जिससे कि लोगों की संवेदना उनके पक्ष में हों। ऐसे में जिला प्रशासन व निर्वाचन अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतना चाहिए। जिससे चुनाव निष्पक्ष हो सके और कहीं भी टकराव जैसी कोई स्थिति न बने। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, मुकेश राठौर भी शामिल थे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू ने कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ यह सभी बातें दुर्भावनावश की जा रही हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.