scriptराशिफल 13 मार्च: इन राशियों के लिए मंगलकारी है दिन, ग्रहों की ये युति करेगी मालामाल, देखें वीडियो | march 2018 ka rashifal | Patrika News

राशिफल 13 मार्च: इन राशियों के लिए मंगलकारी है दिन, ग्रहों की ये युति करेगी मालामाल, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 13, 2018 01:08:48 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

राजयोग कारक है सूर्य के साथ बुध और शुक्र की युति, स्वराशि का मंगल भी दिलाएगा वैभव और धन

march 2018 ka rashifal

march 2018 ka rashifal

जबलपुर। मां शक्ति की उपासना का महापर्व वासंतेय नवरात्र 18 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। वसंत की बहार लिए मार्च का महीना हर व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ उपहार लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ल के अनुसार इस समय ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि पर हैं। 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं उनके साथ शुक्र और बुध की युति विशेष मंगलकारी है। बुधादित्य योग का यह संयोग एक तरह से राजयोग निर्मित कर रहा है। मंगलवार को एकादशी तिथि है। पूरा दिन कई राशियों के लिए शुभ व मंगलकारी रहेगा। आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए विशेष शुभदायक है।
मेष – दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा।
वृषभ – संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनो से दूर जाने का अवसर आएगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पूंजी निवेश में ध्यान रखें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी की आवश्यकता है।
मिथुन – आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक शांति रहेगी। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में गति मिलेगी।

कर्क – कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मन शांति रहेगी।
सिंह – नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। यात्रा की संभावना है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी।
कन्या – महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला – किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक – आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आज का दिन शांति से व्यतीत करने का प्रयास करें।
धनु – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है।
मकर – क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। झगड़े विवाद होने की संभावना है। खुद में बदलाव की कोशिश करें।
कुंभ – आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन – वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो