scriptलॉकडाउन शुरू होते ही बंद होने लगा बाजार, बजने लगे सायरन | Market started closing as soon as lockdown started | Patrika News

लॉकडाउन शुरू होते ही बंद होने लगा बाजार, बजने लगे सायरन

locationजबलपुरPublished: Aug 08, 2020 09:07:25 pm

Submitted by:

Manish garg

पुलिस ने शुरू की पेट्रोलिंग, जबलपुर में शनिवार रात से लॉक डाउन

Lockdown

lockdown

जबलपुर
जबलपुर में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 32 घंटे का लॉक डाउन शुरू हुआ। लॉक डाउन शुरू होने के पहले ही रात 8.30 बजे से पुलिस एक्टिव हो गई। बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों के बाजार बंद हो गए। सड़कों पर लोगों की घर जाने के लिए भीड़ बढ़ गई। जिससे कई जगह जाम लग गया।
शनिवार को लॉक डाउन लागू होने के पूर्व सुबह से बाजार में भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच बाजार में भीड़ ज्यादा थी। इस बीच रात्रि 8 बजे से पुलिस के वाहन पेट्रोलिंग करने लगे। जो कि रात्रि ८.३० बजे तक बाजार बंद करने की अपील कर रहे थे। रात 8.30 बजे के बाद पुलिस सख्त हुई और सायरन बजाते हुए वाहन शहर के प्रमुख क्षेत्रों में घूमने लगे।
– सड़कों पर लगी भीड़
बाजार बंद होते ही सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। इस कारण शहर के कई व्यस्त क्षेत्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
– रविवार को किराना, जनरल स्टोर भी रहेंगे बंद
रविवार को किराना, जनरल स्टोर भी बंद रहेंगे। प्रशासन के द्वारा केवल अत्यावश्यक सेवाएं व दवा दुकानों को ही लॉक डाउन से छूट दी गई है। लॉक डाउन के दौरान सडकों पर बिना किसी कार्य के घूमनें वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो