scriptशादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार | Marriage by rape woman | Patrika News

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

locationजबलपुरPublished: Mar 02, 2019 01:42:45 am

Submitted by:

santosh singh

पीडि़त महिला के पति की तीन साल पहले हो चुका है निधन

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

जबलपुर. शादी का झांसा देकर विधवा के साथ युवक छह महीने तक बलात्कार करता रहा। उसने महिला के साथ 28 फरवरी को शादी करने की तारीख तय की थी। महिला शादी करने के इरादे से युवक के पास पहुंची, तो उसने मना कर दिया। कहने लगा कि उसकी जिंदगी में दूसरी लडक़ी आ गई है। इसके बाद पीडि़त ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। यहां से उसकी शिकायत हनुमानताल थाने भेजी गई है।
तीन साल पहले हो चुका है पति का निधन
हनुमानताल मदार छल्ला क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। तब से वह अकेली है। छह महीने पहले एक शादी में उसकी मुलाकात आजाद नगर मोहरिया निवासी युवक से हुई थी। तब से उसका घर आना जाना था। युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और ये सिलसिला छह महीनों तक चलता रहा। उसने 28 फरवरी को शादी करने के लिए कहा था। वह उसके पास पहुंची, तो शादी करने से मुकर गया।
पिट रहे पति को बचाने पहुंची महिला से छेड़छाड़
हनुमानताल थानांतर्गत रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने तीन लोगों के खिलाफ कमरे में बंदकर छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार महिला दोपहर दो बजे घर पर थी। तभी कल्लू कोरी आया और उसके पति को बुलाकर ले गया। कुछ देर बाद कल्लू कोरी की पत्नी ने फोन कर महिला को बताया कि उसके पति को कुछ लोग मार रहे हैं। वह पहुंची तो देखा कि कल्लू, मोंटी व सोनू उसके पति को मार रहे थे। कारण पूछने पर कल्लू ने बताया कि उसके पति ने मेरी पत्नी को मोबाइल दिया है। पति ने बताया कि पुराना मोबाइल 500 रुपए में बेचा है। इसके बाद भी तीनों मारपीट करते रहे। विरोध करने पर कल्लू उसे कमरे में धक्का देते हुए ले गया। दरवाजा बंद कर उसने बलात्कार की कोशिश की। उसी समय वहां कोई आ गया तो वह भा गया। गेट पर सोनू भी खड़ा था वह भी बलात्कार करने की कोशिश की। आरोपितों से बचकर महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,452,342,354क,354ख,506,34 भादवि का का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेम प्रसंग में आरक्षक के बेटे ने की थी आत्महत्या
उधर, लार्डगंज थानांतर्गत भूलन स्थित पुराने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने वाले आरक्षक के बेटे के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। मृतक के दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथ पढ़ाई कर रही रीवा की युवती से प्रेम करता था। दो महीने पहले किसी बात पर दोनों की बातचीत बंद हो गई। उसके बाद से वह तनाव में था। उसकी बहन और दोस्त भी ये जानते थे।
ब्रेकअप होने के बाद से तनाव में था युवक
लार्डगंज पुलिस के अनुसार उक्त युवती शहर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। आत्महत्या से पहले आरक्षक मनोज मिश्रा के बेटे पुष्पेश मिश्रा (21) ने उक्त युवती को फेसबुक और वाट्सअप पर ढेर सारे मैसेज भेजकर समझाने का प्रयास किया था। लेकिन, बात नहीं बनी। इसके बाद उसने सारे मैसेज डिल्ीाट किए और जहर खाने के बाद हाथ की नस काट कर फंदे से लटक गया। इसी कारण उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। पुलिस ने उक्त युवती के बयान भी दर्ज किए हैं।
ये थी घटना
लार्डगंज थाने के पीछे पुलिस क्वार्टर में रहने वाला पुष्पेश मिश्रा बुधवार शाम सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था। देर रात भूलन स्थित घर में वह फंदे से लटका मिला था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो