scriptशादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार | Marriage by rape woman | Patrika News

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

locationजबलपुरPublished: Mar 14, 2019 02:41:50 am

Submitted by:

santosh singh

आरोपी दो बच्चों का पिता, लेकिन महिला को बताया था अविवाहित, गढ़ा थाने में प्रकरण दर्ज, गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ एक किराना संचालक शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। महिला के दो बच्चे भी हैं। किराना संचालक महिला का खर्च भी उठाने लगा था। एक साल पहले अचानक उसने महिला से सारे सम्बंध तोड़ लिए। पीडि़ता उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जबकि उसने महिला को अविवाहित बताया था। पुलिस ने बुधवार को बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दस साल पहले पति से ले चुकी है तलाक पुलिस के अनुसार बुधवार शाम चार बजे 42 वर्षीय महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी। बताया कि उसका पति से दस साल पूर्व तलाक हो चुका है। वह गढ़ा बाजार में अरविंद कोष्टा से किराने का सामान लेती थी। अरविंद ने उससे अविवाहित बताकर उसके घर आने-जाने लगा। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर ये सिलसिला चलता रहा। वह शादी करने और बच्चों का खर्चा उठाने का आश्वासन देता था। कुछ दिनों तक खर्च भी देता रहा। फरवरी 2018 में वह महिला को छोड़ कर चला गया। महिला अरविंद के गंगा नगर स्थित घर पहुंची, तो मालुम चला कि वह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। कारण पूछने पर अरविंद ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। उधर, ब्लैकमेल कर सात माह से कर रहा था बलात्कार गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के साथ सात महीने से 25 साल का एक युवक बलात्कार करता रहा। वह महिला की फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करता था। महिला पर दबाव बनाता कि वह पति को छोडकऱ उसके साथ शादी कर ले। आठ मार्च को उसने महिला के साथ उसके पति के सामने ही धमका कर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने मंगलवार देर रात थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह इंद्रा नगर गुप्तेश्वर निवासी अनुज केशरवानी को एक साल से जानती है। वह घर आता-जाता था, तभी से बुरी नीयत रखता था। सात महीने पहले किया बलात्कार सात माह पहले आठ अगस्त 2018 को दोपहर में वह घर पर अकेली थी, तभी अनुज आया और धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर उसने पति को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद वह अक्सर उसके साथ बलात्कार करता रहा। उसने उसकी कुछ फोटो भी खींच ली थी, जिसे लेकर उसे ब्लैकमेल कर होटल आदि भी ले जाता था। वह शादी करने का दबाव डालता था। 15 जनवरी को महिला ने पति को बताया 15 जनवरी की रात में वह घर पर अकेली थी। रात दो बजे उसने बलात्कार किया, तब उसने पति को आपबीती सुनाई। आठ मार्च को दोपहर 12 बजे वह घर में पति के साथ थी, तभी अनुज आया और धमका कर पति के सामने ही बलात्कार कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 450, 323, 506, भादंवि का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो