scriptएक बच्चे की मां से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ गया युवक | Married woman make young man physical relationship | Patrika News

एक बच्चे की मां से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ गया युवक

locationजबलपुरPublished: Aug 02, 2022 10:39:04 am

Submitted by:

Lalit kostha

एक बच्चे की मां से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ गया युवक

girls intimate photo viral in facebook

girls intimate

जबलपुर। महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक युवक ने झूठी शादी रचाई, फिर उसका भरपूर दैहिक शोषण किया, इसके बाद उसे छोड़ दिया। महिला पहले से शादीशुदा थी, उसका एक बेटा भी है, किन्हीं कारणों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। युवक ने इसी बात का फायदा उठाते हुए उसे पहले अपने झांसे में लिया और अपनी हवस को मिटाता रहा। महिला उसके मीठे वादों में आ गई, जिसका उसे खामियाजा उठाना पड़ा। पुलिस के पास जब महिला पहुंची तो उसने आपबीती बताते हुए उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की बात कही है।

अधारताल पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
नाम बदल महिला से शादी, बलात्कार के बाद छोड़ दिया
पति से अलग रही रही विवाहिता महिला से दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ अधारताल पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया। वह हिन्दू धर्मसेना के योगेश अग्रवाल, लता सिंह ठाकुर, नीरज राजपूत समेत अन्य के साथ थाने पहुंची थी। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह दस साल पहले हुआ था। उसका आठ साल का बेटा भी है। वह पति से अलग रही है। कुछ समय पूर्व वह जबलपुर आई थी। यहां उसकी पहचान संजय नाम के युवक से हुई, जो मूलत: फतेहपुर का रहने वाला है। संजय ने उससे एक मंदिर में शादी करने के बाद दुराचार किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग गया। धर्म सेना के पदाधिकारिेयों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल रांझी थाना क्षेत्र का है। इसलिए एफआइआर दर्ज कर अग्रिम जांच के लिए रांझी थाने भेजी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो