scriptGangrape: दोस्ती के नाम पर दगा, गैंगरेप के बाद दोस्त की पत्नी को इस हाल में फेंका | Married woman raped in jabalpur | Patrika News

Gangrape: दोस्ती के नाम पर दगा, गैंगरेप के बाद दोस्त की पत्नी को इस हाल में फेंका

locationजबलपुरPublished: Oct 26, 2017 08:47:03 am

Submitted by:

deepak deewan

कटंगी की मुरम खदान में महिला के हाथ-मुंह बांधकर गैंगरेप , पति के दो दोस्तों ने वारदात को दिया अंजाम

Married woman raped in jabalpur

Married woman raped in jabalpur

जबलपुर। यह कहा जाता है कि बुरे वक्त में दोस्त ही काम आते हैं पर अब तो दोस्तों की दगाबाजी के ही किस्से सामने आते हैं। ऐसे ही दो साथी आस्तीन के सांप निकले और उन्होंने अपने ही दोस्त की जिंदगी में जहर घोल दिया। कटंगी की एक मुरम खदान में मंगलवार रात महिला के पति के दो दोस्तों ने उसके हाथ, मुंह बांधकर गैंगरेप किया। महिला को यूं ही बेहोश फेंककर वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची कटंगी पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। होश मेें आने पर महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपितों पर गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कटंगी पुलिस ने बताया कि महिला का विवाह लगभग पांच साल पहले उमरियापान में हुआ था। उसका चार साल का बच्चा भी है। पति से विवाद होने के बाद से वह अलग रह रही है।

दोस्ती के नाम पर दगा
मंगलवार रात बाइक से दो युवक महिला के मायके पहुंचे। उन्होंने पति की तबीयत खराब होने के बार में उसे बताया तो वह हड़बड़ा गई। आरोपितों ने महिला को सोचने-समझने का मौका नहीं दिया और साथ चलने के लिए कहा। महिला आरोपितों को जानती थी, इसलिए वह उनके साथ रवाना हो गई।

विरोध किया तो बांधा
आरोपित महिला को कटंगी स्थित एक मुरम की खदान में ले गए, यहां उसका मुंह और हाथ बांधकर गैंगरेप किया। महिला के बेहोश होने पर आरोपित उसे छोड़ भाग निकले। महिला के खदान में पड़ा देख एक व्यक्ति ने एफआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफआरवी ने महिला को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपितों को नाम से नहीं जानती है, लेकिन वे सामने आएंगे, तो वह उन्हें पहचान लेगी। यह पता चलने के बाद पुलिस की टीमें आरोपितों की पतासाजी में जुट गईं हैं। पाटन के एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो