script

लड़की ने डॉट कॉम पर खोजा जीवन साथी, मिला कभी न भूलने वाला दर्द

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2018 12:00:09 pm

Submitted by:

Lalit kostha

लड़की ने डॉट कॉम पर खोजा जीवन साथी, मिला कभी न भूलने वाला दर्द
 

banda

matrimonial site fraud cases of india

जबलपुर। समय के साथ रिश्ते जोडऩे के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। पहले मैरिज ब्यूरो हुआ करते थे, अब ऑनलाइन हसबैंड वाइफ खोजे जा रहे हैं। और लोगों को इसमें अच्छे साथी मिल भी रहे हैं, किंतु हर किसी की किस्मत अच्छी हो ये जरूरी नहीं है। कुछ ऐसा ही जबलपुर निवासी एक शिक्षिका के साथ हुआ है। उसने ऑनलाइन जीवन साथी खोजा और फिर उसे वो दर्द मिला जिसे वो जीवन भर शायद भुला ही न पाएगी। अब मामला पुलिस के पास है।

शहर की एक महिला शिक्षिका के साथ मेट्रोमोनियल साइट पर रिश्ता जोड़कर जालसाज ने १६.५० लाख की चपत लगायी। पीडि़ता की शिकायत पर स्टेट साइबर सेल ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोलने, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

about- डॉट कॉम पर जोड़ा रिश्ता, 16.50 लाख रुपए की ठगी

जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका ने सप्ताह भर पहले एक मेट्रोमोनियल साइट पर खुद के रिश्ते का इश्तहार अपलोड किया था। दूसरे दिन उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का परिचय फॉरेनर के रूप में दी और शिक्षिका से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जालसाज ने महिला शिक्षिका से मिलने भारत आने की बात कही और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर एम्बेसी की जांच में पकड़ लिए जाने की बात कह अलग-अलग बैंक खातों में 16.50 लाख रुपए जमा करवा लिए।
इसके बाद उसके फोन बंद हो गया। महिला शिक्षिका की शिकायत पर स्टेट साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि उससे दिल्ली, कानपुर, असोम के अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करायी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित दिल्ली के आसपास का रहने वाला है।

ट्रेंडिंग वीडियो