scriptहवा की बदली दिशा, सूर्यदेव हुए सख्त कुछ दिन बाद पड़ेगी ठंड: देखें वीडियो | Mausam ki Jankari, Weather Information jabalpur MP India | Patrika News

हवा की बदली दिशा, सूर्यदेव हुए सख्त कुछ दिन बाद पड़ेगी ठंड: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 14, 2020 11:20:34 am

Submitted by:

Lalit kostha

हवा की बदली दिशा, सूर्यदेव हुए सख्त कुछ दिन बाद पड़ेगी ठंड: देखें वीडियो
 

weather.png

weather changed after sun transit in makar rashi

जबलपुर . रविवार की रात को ठिठुराने वाली हवा का असर सोमवार को कम हो गया। सूर्यादय के बाद ही धूप तेज हो गई। इससे सुबह महसूस हो रही सर्दी दोपहर तक काफी कम हो गई। दोपहर को लोग धूप में निकले तो गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ी। मौसम में अचानक ये बदलाव हवा की दिशा बदलने के साथ आया। सुबह तक बर्फबारी वाले राज्यों से आ रही उत्तर-पूर्वी हवा चली। हवा की बेहद धीमी गति के कारण सर्दी जोर नहीं पकड़ सकी। दोपहर तक हवा की दिशा बदल गई। अबर सागर की ओर से आयी नमी भरी दक्षिणी हवा से तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। शाम होने पर हवा ने मौसम में कुछ ठंडक घोली। लेकिन बीतें दिनों की तरह कड़ाके की सर्दी महसूस नहीं हुई।

हवा की दिशा बदलने के साथ बदला मौसम: एक दिन में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा दक्षिणी हवा से कम हुए सर्दी के तेवर

हवा की दिशा बदलते ही सोमवार को तापमान में तेज वृद्धि हुई। चौबीस घंटे में पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सामान्य से ऊपर हो गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान में भी रविवार के अपेक्षाकृत उछाल आया। 2.4 डिग्री के उछाल के साथ सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को सुबह उत्तर-पूर्वी हवा एक-दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। लेकिन दिन में हवा की दिशा बदलकर दक्षिणी हो गई। हवा की गति करीब तीन किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हवा की बदलती दिशा पश्चिमी विक्षोभ का संकेत है। मंगलवार से हल्के बादल आने की संभावना है। अभी एक-दो दिन तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो