script

मौसम में उतार-चढ़ाव, आस से बढ़ेगा अधिकतम तापमान, न्यूनतम रहेगा स्थिर

locationजबलपुरPublished: Feb 26, 2020 11:35:03 pm

Submitted by:

shivmangal singh

बादलों की लुका-छिपी, उत्तरी हवा से सर्दी का अहसास, आसमान साफ होते ही दिन के तापमान में होगी वृद्धि

Rajasthan Weather : Cold In February Month In Rajasthan

Rajasthan Weather : फरवरी माह में भी चल रही शीतलहर जैसी सर्द हवा, रात को सर्दी का अधिक प्रभाव, आगे भी जारी रहेगी सर्दी

जबलपुर. शहर में मंगलवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बुधवार को दिन में तीखी धूप निकली। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। फरवरी का महीना खत्म होते-होते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। अगले कई दिनों तक तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।
हवा की दिशा उत्तरी होने के कारण हिमालय की तराई से ठंडक आती रही। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ लेकिन हवा ने सर्दी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से 2-4 दिन आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। इन दिनों में धूप खिलेगी। दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में गिरावट होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश व मप्र के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। नमी के कारण बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान साफ होने लगा। सुबह हवा उत्तर पश्चिमी रही जो शाम को उत्तरी में बदल गई। हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा रही। सुबह की आद्र्रता 80 और शाम की आद्र्रता 32 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बदलने के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पूर्वी मप्र के कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण नमी बनी हुई है। इस कारण सुबह बादल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होगा। आसमान साफ और उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट होगी। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। हवा की दिशा पश्चिमी होने पर दिन की गर्मी बढ़ जाएगी।
उतार-चढ़ाव में रखें स्वास्थ्य का ध्यान
दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चलने लगतीं हैं। रात में तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके चलते लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। रात में यदि कहीं निकलते हैं तो फुल कपड़े पहनकर ही निकलें, अन्यथा सर्दी लगने की वजह से वायरल, जुकाम और खांसी आदि की आशंका रहेगी।

तापमान की स्थिति
25 फरवरी को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 14.8
24 फरवरी अधिकतम तापमान26.3 और न्यूनतम तापमान 17.3
23 फरवरी अधिकतम तापमान29 और न्यूनतम तापमान 17.8
22 फरवरी अधिकतम तापमान29.2 और न्यूनतम तापमान 17.6
21 फरवरी अधिकतम तापमान30 और न्यूनतम तापमान 19.8

ट्रेंडिंग वीडियो