brain में फंसी गोली पल-पल बदलती रही पोजीशन पर आपरेशन करते रहे डाक्टर्स , फिर यह हुआ
हालात बहुत विषम थे लेकिन डाक्टर्स ने हार नहीं मानी, जटिल सर्जरी से बचाई गई जान

जबलपुर. शहर के डाक्टर्स ने एक अद्भुत आपरेशन कर एक युवक की जान बचा ली। ये आपरेशन बेहद जटिल था। युवक को गोली लगी थी और जब डाक्टर्स ने उसका आपरेशन करने का निर्णय लिया था तब कुछ अलग ही स्थिति थी। युवक पर फायरिंग की गई थी और इस वारदात के बाद उसके बेे्रन में गोली लगी थी। विशेष बात यह है कि बे्रन में फंसी गोली लगातार अपनी पोजीशन हर क्षण बदल रही थी। गोली उसके दाई आंख के ऊपर से होती हुई ब्रेन में पहुंच गई थी। ऐसे में हालात बहुत विषम थे लेकिन डाक्टर्स ने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे धंसती जा रही गोली को आखिरकार निकाल लिया गया और मेडिकल साइंस के इस चमत्कार ने युवक की जान बचा ली। अब युवक अस्पताल में ही सामान्य स्थिति मेे भर्ती है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
फायरिंग में गोली लगी
दमोहनाका स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ब्रेन की यह जटिल सर्जरी की। सर्जरी कर डाक्टर्स ने युवक की जान बचा ली। मामला नरसिंहपुर का था जहां के एक युवक के ब्रेन में गोली फंसी थी। गोली लगते ही वह बेहोश हो गया और उसे तुरंत जबलपुर लाया गया। जब उसे अस्पताल लाया गया तब वह बेहोशी के हालत में ही था। उसे तुरंत भर्ती किया गया। युवक को भर्ती तो कर लिया गया लेकिन अत्यधिक खून के रिसाव के कारण उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। इतना ही नहीं ब्रेन में जहर फैलने के कारण युवक की जान खतरे में थी।
जटिल सर्जरी कर जान बचाई
डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करने का निर्णय ले लिया। न्यूरो सर्जन डॉ. एसके शेरेकर ने बताया कि हमें मालूम हुआ कि फायरिंग के दौरान उसके ब्रेन में गोली लगी थी। सिटी स्कैन किया गया तो सारी स्थिति साफ हो गई थी। सिटी स्कैन करते समय ही बे्रन में फंसी गोली की पोजीशन हर क्षण बदल रही थी। यह बहुत क्रिटीकल पोजीशन थी। गोली उसके दाई आंख के ऊपर से होती हुई ब्रेन में पहुंच गई थी। इलाज के बाद अब युवक सामान्य स्थिति में है।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज