scriptCorona Effect : लॉकडाउन का फायदा उठा रहे व्यापारी, 40 रुपए किलो हो गया आलू, प्याज भी रुला रही | Merchants taking advantage of lockdown potato rises to 40 rs per kg | Patrika News
जबलपुर

Corona Effect : लॉकडाउन का फायदा उठा रहे व्यापारी, 40 रुपए किलो हो गया आलू, प्याज भी रुला रही

मौका देखकर फायदा उठा रहे सब्जी व्यापारी, फलों के दाम में भी उछाल

जबलपुरMar 28, 2020 / 11:55 pm

abhishek dixit

vegetable.jpg

Price rise

जबलपुर. टोटल लॉकडाउन का फायदा सब्जी और फल व्यापारी उठाने लगे हैं। ऐसे कई व्यापारी हैं जो कि शहर में डबल रेट पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। आलू जो कि 15 से 20 रुपए किलो बिक रहा था। वह कई जगहों पर 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज की भी 25 और 30 की जगह 40 रुपए किलो बिकने लगी है। इस मुनाफाखोरी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति फलों के साथ है। उनकी कमी बताकर ज्यादा दाम लिए जा रहे हैं।

लॉकडाउन के कारण शुरुआत दो से तीन दिन सब्जी एवं फलों की सप्लाई बाधित रही लेकिन मौजूदा समय में यह लगभग सामान्य हो गई है। बाजार में इनकी कीमतें भी पहले की तरह होती जा रही हैं। लेकिन थोक में सामान्य कीमत पर लाने के बाद भी कई व्यापारी इनकी मुनाफाखोरी में जुट गए हैं। प्याज और आलू की आवक थोड़ी बाधित है। लेकिन उतनी कमी भी नहीं है कि उसके दाम डबल कर दिए जाएं।

फल भी हुए महंगे
फलों की गाडिय़ां अभी आने लगी हैं। लगभग सभी प्रमुख फल बाहर से ही आते हैं। ऐसे में वाहन सीमाओं पर फंस गए थे। कई जगह फल खराब भी हुए। लेकिन अब पहले की तुलना में ज्यादा गाडिय़ां फल मंडी पहुंच रही हैं। मगर शहर के कई इलाकों में फल बेचने वालों ने भी इनकी कीमत बढ़ा दी हैं। अंगूर 90 से 100 रुपए, संतरा 50, केला 40 से 45 और अनार भी 120 से 140 रुपए तक बिकने लगा है। ऐसे में लोगों के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो रहा है।

यह हैं दाम
सब्जी–कीमत
भिंडी 40-50
गिल्की 30-40
करेला 30-40
शिमला 20-30
टमाटर 15-20
गोभी 10-15
सेम 15-20
लौकी 10-15
भटा 10-20
प्याज 35-40
आलू 35-40

Home / Jabalpur / Corona Effect : लॉकडाउन का फायदा उठा रहे व्यापारी, 40 रुपए किलो हो गया आलू, प्याज भी रुला रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो