scriptदोपहर में पारा 40 डिग्री होते ही बदला मौसम, छाए बादल-बूंदाबांदी भी | Mercury 40 degrees in afternoon then weather changed | Patrika News

दोपहर में पारा 40 डिग्री होते ही बदला मौसम, छाए बादल-बूंदाबांदी भी

locationजबलपुरPublished: Apr 14, 2020 07:09:29 pm

– छाए बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी

temperatures near 40 degrees in bikaner

पारा 40 डिग्री के पास, तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

जबलपुर. शहर में मंगलवार को सूरज ने सुबह से अंाखें ततेरी। पूर्वान्ह में ही धूप चुभने लगी। दोपहर तक पारा इस सीजन के सारे रेकॉर्ड तोड़कर 40 डिग्री को पार कर दिया। तेज धूप के साथ गर्मी महसूस हुई। लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे। तेज हवा चलने लगी। इससे मौसम बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मंडराए बादल से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी के साथ उत्तरी दिशा की हवा भी चली। सूरज ढलने के बाद हवा शीतल हो गई। अपनी पहली दस्तक में ही परेशान करने वाली गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
हवा के साथ बदला पारा-
मंगलवार को दिन में हवा अपनी दिशा लगातार बदलती रही। सुबह के समय दक्षिणी हवा चली। सोमवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। यह उछलकर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। दोपहर में पश्चिमी हवा चली। इससे पारा छलांग लगाकर 40.6 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री ज्यादा होने के साथ ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। मंगलवार को रेकॉर्ड अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री इस सीजन में अब तक सर्वाधिक है। सुबह के समय आद्र्रता 35 प्रतिशत और शाम को 29 प्रतिशत थीं। प्रदेश में मंगलवार को दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होशंगाबाद और खंडवा में दर्ज हुआ।
दो द्रोणिका ने बदला मौसम-
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार मंगलवार को 5-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से हवा चली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन आया। उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए उड़ीसा और मध्य महाराष्ट्र से दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही दो अलग-अलग द्रोणिका के कारण बादलों का मूवमेंट बढ़ा है। इसके असर से बुधवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पडऩे की सम्भावना है। शहर में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की सम्भावना है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्थिति
महानगर – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
जबलपुर – 40.6 डिग्री – 22.6 डिग्री
भोपाल – 40.5 डिग्री – 23.4 डिग्री
ग्वालियर – 41.1 डिग्री – 23.5 डिग्री
इंदौर – 38.6 डिग्री – 23.4 डिग्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो