scriptweather- बड़ा बेइमान हो गया है यहां का मौसम | Mercury is stagnant due to the cold air coming from the hill states | Patrika News

weather- बड़ा बेइमान हो गया है यहां का मौसम

locationजबलपुरPublished: Nov 18, 2019 08:14:57 pm

Submitted by:

shyam bihari

पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा से ठहर गया है पारा

Weather news

Weather news

जबलपुर। नर्मदा किनारे बसा जबलपुर शहर कहने को तो पहाड़ी राज्यों से बहुत दूर है। लेकिन, वहां की हवाएं इस शहर के मौसम पर खूब असर डाल रही हैं। इन सबके बीच इस बार जबलपुर का मौसम बड़ा उलझाऊ हो गया है। सुबह-शाम ठंड। रात में अच्छी ठंड। दिन में तीखी धूप। शरीर मौसम के तीन रंगों को समझ नहीं पा रहा है। लोग बीमार भी खूब होने लगे हैं।
पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा की धीमी चाल से जबलपुर में पारा तकरीबन ठहर सा गया है। बादल भी तापमान की गिरावट पर अड़ंगा लगा देते हैं। हल्के बादलों की आवाजाही से रात को तापमान सामान्य से ऊपर चला जाता है। दिन के वक्त तापमान सामान्य के बराबर ही बना रहा। इसके कारण दिन में ठंड का अहसास कम हुआ। शाम के बाद धीरे-धीरे मौसम हल्का सर्द होने लगता है। मौसम के अजीब व्यवहार के कारण लोग परेशान हैं। रात में सर्द हवा जरूर सिहरन का अहसास कराती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। एक-दो दिन हल्के बादलों के प्रभाव के बाद शहर में पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा। इससे धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।
दो दिन के बाद फिर बढ़ा पारा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था। ये सामान्य के साथ ही एक दिन पहले के अधिकतम तापमान के बराबर था। बीते दो दिनों तक रात में तापमान सामान्य के बराबर रहने के बाद न्यनतूम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आद्र्रता सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत रेकॉर्ड हुई। सोमवार को मौसम मुख्यत: शुष्क था। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार फिलहाल हल्के बादलों का प्रभाव है। इससे तापमान तकरीबन ठहरा है। कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का शहर में असर होगा। इससे तापमान धीरे-धीरे कम होगा। फिलहाल उत्तरी हवा चल रही है। ये हवा ठंड के लिए अनुकूल मानी जाती है। लेकिन, हवा की गति बेहद धीमी है। इस कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बावजूद शहर में सर्द हवा अपना असर नहीं डाल पा रही है। हालांकि, रात चढऩे के साथ ही ठंडी का अहसास बढ़ रहा है।
ऐसा रहा सकता है आने वाले दिनों में तापमान
दिन : न्यूनतम : अधिकतम
सोमवार : 14 : 29
मंगलवार : 13 : 29
बुधवार : 13 : 28
गुरुवार : 13 : 28
शुक्रवार : 13 : 28
शनिवार : 13 : 28

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो