scriptउत्तरी हवा से नहीं चढ़ रहा पारा, सुबह-शाम महसूस हो रही हल्की सर्दी | Mercury not rising from the north wind | Patrika News
जबलपुर

उत्तरी हवा से नहीं चढ़ रहा पारा, सुबह-शाम महसूस हो रही हल्की सर्दी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा मौसम में बदलाव
 

जबलपुरMar 17, 2020 / 08:33 pm

prashant gadgil

jabalpur change in weather

change in Weather : Clouds increased heat during the day

जबलपुर . शहर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान पर बादलों का डेरा था। दोपहर में धूप खिली और शाम होते ही उत्तरी हवा के प्रभाव से मौसम कुछ सर्द हो गया। दोपहर में तेज धूप थी लेकिन हवा के प्रभाव से तापमान में महज दो डिग्री की वृद्धि हो सकी। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री और रात का तापमान तीन डिग्री कम रहा।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम से परिवर्तन होने का अनुमान है। फिर से पश्चिमी विक्षोभ विक्षोभ प्रभावी हुआ है। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आसमान पर बादलों का डेरा बना रहेगा। संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही।
25 मार्च से गर्मी बढऩे का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बार-बार बदल रहा है। इस कारण मौसम सर्द बना हुआ है। 25 मार्च से आसमान साफ होने का पूर्वानुमान है। उसके बाद धूप और हवा की दिशा के अनुसार तापमान में वृद्धि हो सकती है। मार्च का तापमान सामान्य से 3 या 4 डिग्री कम है।

Home / Jabalpur / उत्तरी हवा से नहीं चढ़ रहा पारा, सुबह-शाम महसूस हो रही हल्की सर्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो