scriptMetro bus did not run due to VIP movement | #MetroBusOffRoute वीआईपी मूवमेंट के कारण नहीं चलीं मेट्रो बस, ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया | Patrika News

#MetroBusOffRoute वीआईपी मूवमेंट के कारण नहीं चलीं मेट्रो बस, ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया

locationजबलपुरPublished: Aug 26, 2023 12:59:19 pm

Submitted by:

Lalit kostha

#MetroBusOffRoute वीआईपी मूवमेंट के कारण नहीं चलीं मेट्रो बस, ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया

 

Metro bus
Metro bus

जबलपुर. शहर में शुक्रवार को मेट्रो बसें सड़क पर नजर नहीं आई। कारण था वीआईपी मूवमेंट के लिए बसों का अधिग्रहण। इस कारण रोज मेट्रो बस में सफर करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी भी रूट पर मेट्रो बसें नहीं चलीं। पहले जिला परिवहन कार्यालय शहर के स्कूल कॉलेजों की बसों का अधिग्रहण करता था। लेकिन पहली बार मेट्रो बसों का अधिग्रहण किया गया। इससे स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से लेकर मजदूर और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हुई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.