scriptबड़े अधिकारी के घर छापा, वीडियो में देखें 50 करोड़ की संपत्ति,120 एकड़ जमीन समेत दर्जनों लग्जरी गाडिय़ा | millionaire government officer trap to Economic Offences Wing EOW | Patrika News

बड़े अधिकारी के घर छापा, वीडियो में देखें 50 करोड़ की संपत्ति,120 एकड़ जमीन समेत दर्जनों लग्जरी गाडिय़ा

locationजबलपुरPublished: Sep 05, 2018 12:30:54 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बड़े अधिकारी के घर छापा, 50 करोड़ की संपत्ति,120 एकड़ जमीन समेत दर्जनों लग्जरी गाडिय़ा मिलीं
 

millionaire government officer trap to Economic Offences Wing (EOW)

millionaire government officer trap to Economic Offences Wing (EOW)

जबलपुर। भ्रष्टाचार के मामलों का आए दिन खुलासा हो रहा है। काली कमाई करने वाले चाहे अधिकारी हों या निचले स्तर के कर्मचारी, सभी पकड़े जा रहे हैं। मामूली सी तनख्वाह पाने वाले कर्मचारी करोड़ों के आसामी निकल रहे हैं। ऐसे ही एक अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। जिसके पास से अकूत दौलत मिली है। अधिकारी भी उसकी दौलत देखकर सकते में आ गए हैं। जबलपुर समेत उसके सतना जिले में स्थित अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया है। लोकायुक्त अभी उसके घर पर ही मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर स्थित कटंगा चौराहे के समीप एपीआर कालोनी निवासी उपयंत्री के पी तिवारी के खिलाफ एक शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारने की प्लानिंग की। बुधवार सुबह तिवारी के निवास पर ईओडब्ल्यू ने मारा छापा है। जिससे पहले तो परिवार हड़बड़ा गया, लेकिन उसकी एक न चली। ईओडब्ल्यू ने उसके सभी दस्तावेजों के साथ जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो उपयंत्री के पास 50 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति मिलने का अनुमान है।

जबलपुर में राज्यवर्धने माहेश्वरी के निर्देशन में कार्रवाही हो रही है। वहीं दूसरी टीम में शामिल स्वर्णजीत धामी, रीना पांडेय द्वारा सतना में छापा मारा गया है। सूत्रों के अनुसार उपयंत्री तिवारी के घर यह दूसरी बार पड़ा छापा। इसके पहले 1998 में भी छापा पड़ चुका है। ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि तिवारी के जबलपुर स्थित घर के अलावा सतना, भोपाल, बराकला (सतना) में भी छापा मारा गया है। प्रारंभिक जांच में तिवारी के पास सतना में एक पेट्रोल पंप, 120 एकड़ कृषि भूमि, बैंकों में 19 खाते, टैंकर,स्कार्पियो जैसे 5 वाहन, कई प्लाट, ज्वेलरी व नगदी का पता चला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो