जबलपुर

रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, विरोध प्रदर्शन कर हासिल किया हक

-रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों को बोनस देने का किया ऐलान-रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

जबलपुरOct 21, 2020 / 06:17 pm

Ajay Chaturvedi

रेल कर्मचारियों की बोनस की मांग पूरी (प्रतीकात्मक फोटो)

जबलपुर. दीपावली से पहले बोनस की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले रेल कर्मचारियों की मांग पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि रेल कर्मचारी पिछले करीब एक सप्ताह से बोनस की मांग को लेकर आंदोलित रहे। उन्होंने इसके लिए रेल परिचालन ठप करने तक की चेतावनी दी थी। देश भर के रेल मंडल मुख्यालयों से लेकर हर जगह रेल कर्मचारी गेट मीटिंग से लेकर विरोध प्रदर्शन तक करने में जुटे रहे। वो इसे अपना हक बता रहे थे। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि लंबे संघर्ष के बाद बोनस का अधिकार मिला है जिसे वो लेकर रहेंगे।
रेल कर्मचारी नेताओं का कहना रहा कि शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार बोनस के बाबत चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर बोनस मुद्दे पर जल्द निर्णय न हुआ तो वो रेल परिचालन ठप कर देंगे।
जबलपुर रेल मंडल कार्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे जोन मुख्यालय और जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया जा रहा था। कर्मचारी यूनियन बोनस ना मिलने के विरोध में लगातार रेलवे के सामने अपनी बात रख रहे थे । उनका कहना था कि बोनस उनका अधिकार है।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के एम्पलाई यूनियन सचिव नवीन लिटोरिया ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से हर रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पिछले एक सप्ताह से बोनस ना मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। बोनस की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार सरकार ने हमारी मांग को पूरा कर दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.