scriptपढ़ें कैसे एक शादी में विलेन बन गयी पुलिस | minor was supposed to be married, police reached | Patrika News

पढ़ें कैसे एक शादी में विलेन बन गयी पुलिस

locationजबलपुरPublished: Apr 20, 2019 07:43:22 pm

Submitted by:

santosh singh

लडक़े और लडक़ी वाले रविवार को होने वाली शादी हर हाल में करने पर अड़े, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

लडक़े और लडक़ी वाले रविवार को होने वाली शादी हर हाल में करने पर अड़े

लडक़े और लडक़ी वाले रविवार को होने वाली शादी हर हाल में करने पर अड़े

जबलपुर। नाबालिग की रविवार को होने वाली शादी से पहले ही पुलिस ने पेंच फंसा दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना किसी ने दी थी। इसके बाद मौके पुलिस-प्रशासन की टीम लडक़ा व लडक़ी के घर पहुंचे तो दोनों परिवारों में हडकम्प मच गया। लडक़ी के घर जहां शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। वहीं लडक़े वालों के यहां भी रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। शादी से पहले उम्र के पेंच ने दोनों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि दोनों परिवार अब भी शादी पर अड़े हुए हैं। जबकि पुलिस-प्रशासन ने नाबालिग की शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दे लौट आयी।
कंट्रोल रूम में पहुंची थी सूचना
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसी ने कंट्रोल रूम में इस शादी के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। संयुक्त टीम पहले रामनगर शाहनाला तिलवारा निवासी प्रदीप सोनी के घर पहुंची। वहां बताया गया कि प्रदीप की शादी सब्जी मंडी में रहने वाले सोनी परिवार की बेटी से तय हुई है। घर में मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। टीम ने लडक़े के दस्तावेज चेक किए तो उसकी जन्मतिथि 14 जनवरी 1996 निकली।
अंकसूची के अनुसार दो महीने बाद बालिग होगी लडक़ी
इसके बाद टीम लडक़ी के घर पहुंची। वहां लडक़ी की अंकसूची देखा तो उसमें उसकी जन्मतिथि 15 जून 2001 दर्ज है। इस अनुसार वर्तमान में वह 17 वर्ष 10 महीने की हुई है। टीम ने लडक़ी के घरवालों को शादी करने से रोक दिया। चेतावनी दी कि ऐसा किया तो सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया जाएगा।
मां का दावा बालिग है बेटी, अंकसूची में गलत दर्ज है जन्मतिथि
लडक़ी की मां ने टीम ने सामने बेटी को बालिग होने का दावा किया। हालांकि इसके बावत वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पायी है। उसने टीम को बताया कि उसके अंकसूची में शिक्षक ने गलत जन्मतिथि डाल दी थी। अधिकारियों ने शादी करने से मना कर दिया है। इसके बाद से ही लडक़ी के घर में कोहराम मचा हुआ है। अब सभी की नजर रविवार पर टिक गयी है। युवती की शादी हो पाती है या नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो