scriptनशे की गोलियां खिलाकर किशोरी से करता था दुष्कर्म, पीडि़ता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी | Misbehaved after giving the Medicine | Patrika News

नशे की गोलियां खिलाकर किशोरी से करता था दुष्कर्म, पीडि़ता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

locationजबलपुरPublished: Dec 21, 2017 12:35:18 am

Submitted by:

virendra rajak

गोरखपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना
 

Misbehaved after giving the Medicine

Misbehaved after giving the Medicine

जबलपुर. गोरखपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को उसके घर आने वाला एक व्यक्ति नशे की गोलियां खिलाकर जबरन दुष्कर्म करता था। कई दिनों से किशोरी यह सब सह रही थी। बुधवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी से लोग सकते में आ गए। गोरखपुर पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

दस साल पहले पिता ने छोड़ा

पुलिस ने बताया कि १६ वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। करीब १० साल पहले उसके पिता सभी को छोड़कर चले गए। वह घर में मां और तीन छोटे भाइयों के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व किशोरी की मां की पहचान दिनेश प्रजापति से हुई। इसके बाद उसका किशोरी के घर आना-जाना शुरू हो गया।

मजदूरी करती है मां

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करती है। बुधवार को भी वह मजदूरी करने भेड़ाघाट बाइपास गई थी। इसी दौरान दिनेश किशोरी के घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान किशोरी का १४ वर्षीय भाई घर पहुंचा। उसने दिनेश को बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। वह घर से बाहर निकला, तभी आरोपित भाग गया। कुछ देर बाद किशोरी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

मोहल्ले वालों ने फंदे से उतारा

स्थानीय लोगों ने किशोरी को फंदे से उतार कर १०८ एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस में मौजूद टेक्नीशियन ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र की महिलाओं ने थाने जाकर पुलिस को किशोरी के बेहोश होने की जानकारी दी। पुलिस किशोरी के घर पहुंची तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

भाई ने खोला राज

किशोरी की मौत से उसकी मां बदहवास हो गई। किशोरी के १४ वर्षीय भाई ने पुलिस के समक्ष दिनेश की करतूतों का खुलासा किया। इसे सुनकर पुलिस समेत वहां मौजूद हर व्यक्ति की रूह कांप गई।

किशोरी की मां के परिचित दिनेश प्रजापति ने किशोरी से दुष्कृत्य किया था। पीडि़ता के छोटे भाई ने बुधवार को आरोपित की हरकतों को देख लिया था। आरोपित के भागने के बाद किशोरी ने फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है। इंद्रमणि पटेल, थाना प्रभारी, गोरखपुर

ट्रेंडिंग वीडियो