script

मिथुन राशि में पहुंचे चंद्रमा, सूर्य कुंभ वालों की चमका रहे किस्मत- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Mar 15, 2019 10:07:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

मिथुन राशि में पहुंचे चंद्रमा, सूर्य कुंभ वालों की चमका रहे किस्मत- पंचांग

mithun rashi me chandrama surya kumbh me aaye

mithun rashi me chandrama surya kumbh me aaye

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: मु: रज्जव मास 7. अयन : उत्तरायण. ऋतु : शिशिर, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल, तिथि , रात्रि 8.42 तक रिकता तिथि नवमीं उपरांत पूर्णा तिथि दशमीं रहेगी रिक्ता तिथि में भगवती गौरी का पूजन करना परम कल्याणकारी माना जाता है। आज के दिन मां भगवती को श्रंगार अर्पित करना परम सौभाग्य तथा मंगलकारी माना जाता है। आज के दिन गायन वादन, नृत्यकला, अभिनय का शुभारम्भ शुुभ माना जाता है।
योग- आयुष्मान प्रात: 6.9 तक उपरांत सौभाग्य योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- आज रिक्ता तिथि तथा किसी विशिष्ट ग्रह की अनुकूल दशा ग्रहगोचर की प्रतिकूलता के कारण शुभ नहीं है।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरांत तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- तीक्ष्णसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र आर्दा रात्रि 11.12 तक उपरांत चिरसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र पृनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आर्दा नक्षत्र अधोमुृख नक्षत्र है। इस नक्षत्र में शस्त्रनिर्माण, उग्रकार्य, विग्रह, कर्जनिपटारा, कलह, पशुचिकित्सा, शस्त्र साधना से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं पुनर्वसु नक्षत्र मंगलकारी कार्यों हेतु शुभ माना जाता है।

शुभ मुहूर्त – आज प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्रासन, उपनयन, विपणिव्यापार, नववस्त्रधारण, आभूषण निर्माण, दीक्षाग्रहण, हलप्रवहण, धान्यछेदन जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ देवी भगवती की आराधना का पुण्यकारी दिवस रहेगा।
चन्द्रमा: दिवस रात्रि पर्यंत तक बुध प्रधान राशि मिथुन राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कुम्भ राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पूर्वाभाद्र नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00 .00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर कु,घ,ड़, अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। आर्दा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मिथुुन होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मिथुन राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान, जनहितैषी तथा जनप्रिय होते हैं। व्यवसाय में सफल रहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो