scriptPM Modi In Man vs Wild : शो में भी हिन्दी बोले मोदी, प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया | modi in man vs wild full episodes online | Patrika News

PM Modi In Man vs Wild : शो में भी हिन्दी बोले मोदी, प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया

locationजबलपुरPublished: Aug 13, 2019 12:29:09 am

Submitted by:

abhishek dixit

PM Modi In Man vs Wild : मैन वर्सेज वाइल्ड में मोदी को देखने के लिए सुबह से टिकी रही निगाहें

PM Narendra Modi

PM Modi In Man vs Wild

जबलपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूथ के लिए हमेशा से आइडल रहे हैं। मोदी मैजिक की लहर में सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है। ऐसे में उनकी कही हुई बातें युवाओं को हमेशा से प्रोत्साहित करती आईं हैं। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की ऐसे ही बातों से युवा वर्ग एक बार फिर प्रेरित हुए। सोमवार को मैन वर्सेज वाइल्ड का शो टीवी पर आया, जिसका इंतजार लोगों को लम्बे समय से था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस लीडिंग शो में जाकर पहले भारतीय होने का दर्जा भी प्राप्त कर लिया है। इस शो को लेकर सुबह से ही लोगों के बीच खासा इंतजार और उत्साह नजर आया। ऐसे में कई लोगों ने इसे जहां परिवार साथ बैठकर देखा, तो कुछ मोबाइल स्क्रीन पर इस शो को एंजॉय करते दिखे।

खुद एक पर्वतारोही होने के नाते एडवेंचर्स लाइफ की कठिनाई का समझ सकती है। पीएम ने इस जर्नी को पूरा करने के साथ प्रकृति संरक्षण की कई बातों के लिए प्रेरित किया।
प्रियंका बर्मन

देश की संस्कृति को उन्होंने दुनिया से रूबरू करवाया है। जानवरों के शिकार को उन्होंने खुद के संस्कार में शामिल न होने की बात करके लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
अंकिता शर्मा

इस शो को देखने का हमेशा से क्रेज रहा है, क्योंकि इसमें लाइफ सरवाइविंग बातों को बताया जाता है। पीएम द्वारा इसमें नेचर में करीब जाकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संरक्षण की बात कही गई है।
नेहा विश्वकर्मा

शो के लिए काफी एक्साइटेड था। यू-ट्यूब पर ही शो के सभी प्रीमियर वीडियोज को पहले से देख लिया था। पीएम की जंगल सफारी नेचर सेविंग का मैसेज देने वाली थी।
प्रीत सिंह सेंगर

ट्रेंडिंग वीडियो