script

Girl molestation- छात्रा का पीछा कर छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

locationजबलपुरPublished: Jun 26, 2019 04:10:39 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

छात्रा का पीछा कर छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

girl molestation

महिला के साथ छेड़खानी

जबलपुर. घमापुर निवासी 17 वर्षीय छात्रा का कोचिंग आते-जाते पीछा कर कई दिनों से परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ molestation धमकी देने व Poxo act का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा 12वीं में पढ़ती है। तीन महीने पहले कोचिंग में पढऩे के दौरान सागर चौधरी से पहचान हुई थी। 10 दिन से सागर कोचिंग आते-जाते उसका पीछा कर रहा था और बात करने का दबाव डाल रहा था।

सोमवार की शाम पांच बजे वह आया और हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। वह ऑटो से बैठकर घर के लिए निकली तो बाइक से पीछा किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्ला नगर निवासी सागर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से बाहर निकलना मुश्किल
शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह राह चलते युवतियों और स्कूली छात्राओं से बदसलूकी करने से नहीं चूकते। इससे स्कूली छात्राएं परेशान हैं। पुलिस ने भले ही महिला molestation पर रोक लगाने के लिए स्कूल कालेजों के पास जागरुकता रथ चला दिए हों, लेकिन शहर में इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस रेड कोड टीम का डर भी इन शोहदों को नहीं है। ये जहां चाहे वहा छेडख़ानी शुरू कर देते हैं, जिससे लड़कियों और किशोरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो