scriptइस शहर में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे | Molestation:very bad women safety in this city | Patrika News

इस शहर में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

locationजबलपुरPublished: Sep 27, 2019 11:59:26 am

Submitted by:

santosh singh

Molestation:निर्माणाधीन मकान में महिला मजदूर को बंधक बनाकर छेड़छाड़, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज, उधर, रांझी में किशोरी को छेड़ा

child_clipart.jpg

child_clipart.jpg

जबलपुर. लेबर चौक पर काम मिलने के इंतजार में खड़ी 37 वर्षीय महिला को दो युवक तुलसीनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। दिनभर बंधक बनाकर रखा। महिला के विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।
काम दिलाने के बहाने ले गया
पुलिस ने बताया कि नौ सितंबर की सुबह नौ बजे महिला लेबर चौक पर खड़ी थी, तभी उसके मजदूर साथी संतोष का फोन आया। उसने तुलसीनगर में काम दिलाने के लिए कहा और रानीताल चौक पर बुलाया। संतोष महिला को तुलसीनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया।
विरोध करने पर महिला से की कारपीट
वहां नारायण चौधरी नाम का व्यक्ति पहले से था। दोनों ने महिला से आपत्तिजनक हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट की और दिनभर बैठाए रखा। महिला रात एक बजे किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर निकली। डर के कारण उसने अब तक शिकायत नहीं की थी।
उधर, रांझी में किशोरी से छेड़छाड़
रांझी थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी (teenager) से मकान मालिक के लडक़े ने बुधवार देर रात छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस के अनुसार किशोरी किराए के मकान में रहती है। वह बुधवार रात 11.30 बजे बाथरूम जा रही थी, तभी मकान मालिक का लडक़ा वहां पहुंचा और पकड़ लिया।
किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भागा
उसके शोर मचाने पर वहां रहने वाली एक और किशोरी पहुंची। मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों का आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो