scriptसुख संपन्नता के योग बन रहे आज, हनुमान जी का पूजन देगा मनचाहा फल: राशिफल | money property and prestige horoscope today 30 june news in hindi | Patrika News

सुख संपन्नता के योग बन रहे आज, हनुमान जी का पूजन देगा मनचाहा फल: राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 30, 2020 10:41:54 am

Submitted by:

Lalit kostha

सुख संपन्नता के योग बन रहे आज, हनुमान जी का पूजन देगा मनचाहा फल: राशिफल
 

horoscope.png

horoscope today

मेष- संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।
वृषभ- काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।
मिथुन- आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अबसर मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार, परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
सिंह- आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीतिक महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
कन्या- आप किसी भी चीज को करने से पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में भी सोचें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है।

 

 

horoscope today

तुला- मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाजजन संतान की योग्यता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।
वृश्चिक- आर्थिक मामलों में आपका निर्णय सही रहेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा। वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।
धनु- कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
मकर- प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।
कुम्भ- लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च संभव है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।
मीन- आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो