scriptपश्चिमी मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, 120 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं | monsoon 2020 alert in mp, monsoon in madhya pradesh | Patrika News

पश्चिमी मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, 120 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं

locationजबलपुरPublished: Jun 03, 2020 11:30:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

पश्चिमी मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, 120 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं

monsoon_01.jpg

monsoon 2020 alert in mp, monsoon in madhya pradesh

जबलपुर। शहर में पिछले तीन दिनों से बादलों ने डेरा डाल रखा है। हल्की बूंदाबांदी के साथ ही नौतपा की तपन कम होती नजर आ रही है। बुधवार सुबह से ही बादलों ने सूर्यदेव को निकलने नहीं दिया है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। साथ पारा भी गिरकर सामान्य हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज आंधी के साथ बिजली चमकने की संभावना भी जताई जा रही है।
वहीं प्रदेश की बात करें तो तूफान के असर से मप्र के पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभाग के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। कुछ इलाकों में गति 100 से 120 किमी हो सकती है। बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

weather.jpg

अब प्री मानसूनी गतिविधियां दिखेंगी
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी पश्चिमह मानसून के बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसदौरान पश्चिमी एवं पूर्वी मप्र में प्री मानसून गतिविधियां दिखेंगी।
अधिकतर स्थानों पर होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि गहन अवसाद 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। तीन जून को पश्चिमी मप्र में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी।
प्री-मानसून की गतिविधियां यहां
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मप्र के ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों पड़ सकती हैं। तेज हवा चल सकती है। पूर्वी मप्र के जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा, बौछारों के साथ कहीं-कहीं आंधी की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो