scriptमानसून मेहरबान, 48 घंटे में सवा दो इंच बारिश, शहर तर- देखें वीडियो | Monsoon 2021: 2.5 inches rain in 48 hours - watch video | Patrika News

मानसून मेहरबान, 48 घंटे में सवा दो इंच बारिश, शहर तर- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jun 25, 2021 03:56:09 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम की करवट : 24 जून तक पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी वर्षा

UP Weather Updates

UP Weather Updates

जबलपुर। शहर में जल्दी दस्तक देने के बाद रूठे मानसून ने गुरुवार को मेहरबानी दिखाई। सुबह से आसमान में डेरा डाले बादल रुक-रुक कर दिन में कई बार बरसे। दोपहर की झमाझम बारिश में शहर में कई जगह पानी भर गया। स्थानीय बादलों के सक्रिय होने के बाद मानसूनी बूंदाबांदी के लगातार तीन दिन से जारी दौर ने शहर को तर कर दिया है। 48 घंटे (मंगलवार को शाम से गुरुवार की शाम तक) में 2.33 इंच (59.4 मिमी) पानी बरसने के साथ ही मानसूनी बारिश में शहर आगे हो गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले 24 जून तक की स्थिति में दोगुनी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। लगातार तीन दिन की बारिश से नमी बढऩे के साथ मौसम में शीतलता घुल गई है। गुरुवार को पूरे दिन गर्मी से राहत के बाद नमी भरी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो