scriptजिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी- देखें वीडियो | monsoon 2021: sawan rain forecast in hindi | Patrika News

जिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 01, 2021 03:41:02 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी
 

monsoon-2021.jpg

Monsoon 2021

जबलपुर। मानसून के जल्दी दस्तक देने के बाद भी बादलों के रूठने से जुलाई में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका। बीते कुछ दिनों से लगातार सावन की फुहार हो रही है। लेकिन झमाझम बारिश की खेप नहीं मिलने से मानसूनी वर्षा का कोटा अधूरा रह गया है। मौसम विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार अभी 17 प्रतिशत पानी कम बरसा है। हालांकि मौसम विभाग के नक्शे में बारिश के मामले में जिला अभी ग्रीन जोन में है। जो कि सामान्य वर्षा दर्शाता है।

 

बादलों की नई खेप से उम्मीद बढ़ी बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के बाद मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा के साथ आयी काले घने बादलों की नई खेप ने शहर के ऊपर डेरा जमा लिया है। इससे एक-दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बिहार-झारखंड के ऊपर चक्रवात है। ये दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। दक्षिणी हरियाणा के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र है। मानसूनी ट्रफ गंगानगर, फिरोजपुर, बांदा, चित्रकूट, बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इनके प्रभाव से रविवार को शहर और संभाग में अधिकांश जगह गरज-चमक के साथ बौछार और बारिश की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो